फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth from Bapudham Colony dies in Chandigarh-Dibrugarh Express derail accident

Gonda Train Accident: ट्रेन हादसे में मारा गया एक युवक चंडीगढ़ का, बापूधाम कॉलोनी में लगाता था रेहड़ी

Fri, 19 Jul 2024 06:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2024 06:05 AM IST
सार

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) के पटरी से उतरने के बाद अंबाला मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। चंडीगढ़ स्टेशन पर हेल्प डेस्क लगाया गया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 0172-2639785 भी जारी किया गया है। अंबाला कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 0171-2610653 जारी किया गया है।

विज्ञापन
Youth from Bapudham Colony dies in Chandigarh-Dibrugarh Express derail accident
train accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस वीरवार को गोंडा जंक्शन से 20 किलोमीटर दूर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें एक मृतक की पहचान चंडीगढ़ की बापूधाम कॉलोनी निवासी राहुल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


घायलों की संख्या करीब 32 बताई जा रही है। इसमें चंडीगढ़ के दो यात्री शामिल हैं। मृतक मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। इसकी पुष्टि मृतक के बड़े भाई धरम सिंह ने की है। धरम सिंह ने बताया कि वह भाभी को लेने बिहार के खगड़िया जा रहा था। वह रामदरबार में कुलचे की रेहड़ी लगाता था।
विज्ञापन


भाई से बोला झूठ
मृतक के भाई धरम सिंह ने बताया कि शाम चार बजे से ही गोंडा से कॉल आ रही थी कि तुम्हारे भाई के पांव में फ्रैक्चर है। आकर यहां से लेकर जाओ। अब शाम के समय सूचना दी गई है कि तुम्हारे भाई की मौत हो चुकी है, जितनी जल्दी हो सके, उसे यहां से लेकर जाओ। इस समय गाड़ी बुक किया है और गोंडा के लिए हम लोग रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ से हुई थी रवाना
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन (15904) चंडीगढ़ से रवाना हुई थी, जो असम के डिब्रूगढ़ तक जाती है। यह ट्रेन चंडीगढ़ से बुधवार रात 11:39 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन 20 जुलाई को सुबह 05:20 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचती। लेकिन इस बीच गुरुवार दोपहर दो बजे के बाद ट्रेन हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed