फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth died due to roof collapse in Patiala of Punjab

Patiala News: पटियाला में मकान की छत गिरने से नौजवान की मौत, ऐसे बची परिवार के अन्य लोगों की जान

Fri, 16 Dec 2022 05:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Dec 2022 05:35 PM IST
सार

मकान मालिक ने आशंका जताई कि बगल के घर को ढहाने के दौरान उनके मकान की नींव शायद अपनी जगह से खिसक गई है। जिस वजह से यह हादसा हो गया। पड़ोसियों के मुताबिक कमरे में हादसे के वक्त सिर्फ राजबीर सिंह ही सो रहा था।

विज्ञापन
Youth died due to roof collapse in Patiala of Punjab
मृतक राजबीर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पटियाला के पुराना बिशन नगर इलाके की गली नंबर सात में शुक्रवार तड़के एक मकान की छत गिरने से मलबे नीचे दबने से एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 साल के राजबीर सिंह के तौर पर हुई है। वह ड्राइवरी का काम करके अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। पड़ोसी शविंजर धनजय ने बताया कि तड़के करीब साढ़े चार बजे अचानक उन्हें एक धमाका सुनाई दिया। जैसे कि कोई दीवार या छत गिरी हो। जब वह बाहर निकल कर आया तो देखा कि पास वाले मकान की छत गिर गई है। इस बीच आसपास के और लोग भी आवाज सुनकर अपने घरों से बाहर निकले। तुरंत फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की टीम ने लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला और उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक राजबीर सिंह अपने भाइयों व उनके परिवार के साथ इस मकान में किराये पर रहता था। मौके पर पहुंचे मकान मालिक तेलू राम ने कहा कि उनका मकान काफी पुराना बना है। उनके मकान के बिल्कुल साथ लगते घर को गिराया गया है और अब वहां निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि उक्त घर को ढहाने के दौरान उनके मकान की नींव भी शायद अपनी जगह से खिसक गई है। जिस वजह से यह हादसा हो गया। पड़ोसियों के मुताबिक मकान के जिस हिस्से की छत गिरी, उसके नीचे केवल राजबीर सिंह ही सो रहा था, जबकि परिवार के बाकी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed