{"_id":"0c8c26f6d6ca3bf58276aadb50169b7b","slug":"youth-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौंर
Updated Sat, 15 Feb 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी सिलसिले में युवक अपने घर जाने के लिए रवाना हुआ, लेकिन उसे क्या पता था कि वह घर तक पहुंच ही नहीं पाएगा।
विज्ञापन
पिंजौर-कालका मार्ग पर बिटना रोड के पास अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
जेब से मिले आधार और वोटर कार्ड से उसकी पहचान गांव लंबा गांव जिला कांगड़ा निवासी सुनील कुमार (28) पुत्र मस्त राम के रूप में हुई है।
वह परवाणू के सेक्टर चार में एक कंपनी में काम करता था और परवाणू के पास टकसाल में पांच वर्षों से अपने छोटे भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम क बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सुनील की मकान मालकिन ने बताया कि वीरवार शाम करीब 6:30 बजे वह कांगड़ा जाने की बात कहकर रवाना हुआ। उसने कहा था कि वह पिंजौर से कुछ सामान खरीदकर शिमला-पालमपुर वाली बस पकड़ेगा।
विज्ञापन
25 फरवरी को उसकी बहन की शादी है और वह इसी सिलसिले में गांव जा रहा था। वह अपनी बहन ज्योति के लिए प्रेशर कुकर खरीदकर ले जा रहा था। घटना के बाद वह कुकर भी मौके पर ही पड़ा मिला।