फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth danced to AP's Brown Munde and Jazzy B's Aaya Main Gaddi Mod Ke...

Chandigarh News: एपी के ब्राउन मुंडे व जैजी बी के आया मैं गड्डी मोड़ के... पर झूमे युवा

Sun, 22 Dec 2024 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Youth danced to AP's Brown Munde and Jazzy B's Aaya Main Gaddi Mod Ke...
चंडीगढ़। इंडो-कैनेडियन गायक और रैपर एपी ढिल्लो के लाइव कन्सर्ट में दूर-दूराज से आई हजारों युवाओं की भीड़ ब्राउन मुंडे व अन्य कई गानों पर खूब झूमी। करीब 10 से 12 हजार लोगों की भीड़ के बीच ढिल्लो ने एक के बाद एक 30 से अधिक गाने व रैप सुनाए। इसके अलावा स्टेज पर ढिल्लो का साथ गायक अनूव जैन व जोश बराड़ ने भी खूब निभाया। वहीं, जब जैजी बी स्टेज पर आया तो भीड़ ने जोरदार स्वागत किया और जैजी बी ने आते ही आया मैं गड्डी मोड़ के गाना शुरू किया तो भीड़ अपने आप को झूमने से नहीं रोक सकी।
विज्ञापन


गायक जोश बराड़ ने अपने मशहूर गाने तेरे बिना न गुजारा है से... कार्यक्रम में स्टेज पर जोरदार एंट्री की। जबकि एपी ढिल्लो ने अपने चार्टबस्टर गानों ब्राउन मुंडे, एक्सक्यूज और इनसेन से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ढिल्लो ने जित्थे जट्टा दे किल्ले दा रेट पता लगया, तेरे बिना होना नी गुजारा ऐ... गड़ियां दे काफिले आ..., जेबा च नोट भरे हां... के अलावा अन्य कई पंजाबी गाने व रैप सुनाकर युवाओं की भीड़ को नाचने पर कंट्रोल किया।
विज्ञापन


एपी ढिल्लो ने दिलजीत को कहा- मुझे इंस्टाग्राम ते अनब्लॉक ते कर दियो



लाइव कन्सर्ट के दौरान स्टेज से एपी ढिल्लो ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को लेकर भी कमेंट किए। ढिल्लो ने कहा कि मैं पाजी नू इको गल कहनी ऐ, इंस्टाग्राम ते पहला मैंनु अनब्लॉक करियो, पहला मैंनु अनब्लॉक करो, फेर गल करियाे मेरे नाल आके, मैं किसे नु नीं सच दस्दा, मैं किसे नुं नी दस्ता किदां-किदां मार्केटिंग होई ऐ। पहला अनब्लॉक करियो मैनुुं इक वारी, फेर गल करदे हां।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार बैरियर पार करने के बाद कार्यक्रम में मिली एंट्री

कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही रैली ग्राउंड में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया था। खुद एसएसपी कंवरदीप कौर दोपहर से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही और चप्पे-चप्पे पर उन्होंने खुद जवानों को तैनात किया। हालांकि दोपहर में तीन बजे से ही एंट्री के लिए लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। लेकिन कार्यक्रम में एंट्री के लिए भी लोगों को पुलिस के चार-चार बैरियर पार करके अंदर जाना पड़ा। बिना गेट पास या बैंड के किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम में एंट्री नहीं दी गई। सभी एंट्री गेट्स पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया था ताकि वह भीड़ के अलावा पुलिसकर्मियों पर भी नजर रखे सकें। इसलिए बिना गेट पास के पुलिस कर्मियों को भी कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिली।



डायवर्जन के कारण शहर में कई जगहों पर हुई दिक्कतें

एपी ढिल्लो के लाइव कन्सर्ट कार्यक्रम को लेकर पुलिस की ओर से शहर में अलग-अलग जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए कुछ सड़कों को बंद किया गया था। कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। पुलिस द्वारा सेक्टर-25 रैली ग्राउंड और सेक्टर 25/38 डिवाइडिंग रोड सेक्टर 14/25 डिवाइडिंग रोड से कच्चा रास्ता, धनास के मोड़ तक की सड़कों पर वाहनों की एंट्री बंद की गई थी। इसके अलावा सेक्टर 14/15/24/25 चौक, सेक्टर 24/25-37/38 चौक, डंपिंग ग्राउंड के पास डड्डूमाजरा लाइट प्वाइंट और यात्री निवास चौक (सेक्टर 23/24-15/16) पर ट्रैफिक के कारण अन्य रास्तों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। सेक्टर-25 या उसके आसपास दर्शकों के लिए पार्किंग की कोई सुविधा नहीं थी, जिसके चलते लोगों को अपने वाहन दूर-दूर खड़े कर पैदल ही आना पड़ा। लोगों ने पंजाब यूनिवर्सिटी के अंदर ही नहीं बल्कि धनास की ओर जाने वाली सड़क पर भी वाहनों को खड़ा किया हुआ था।



कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुछ देर के लिए लगा जाम



रात में 10 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब ग्राउंड से लोगों की भीड़ निकली तो कुछ जगहों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। हालांकि इस दौरान पुलिस के जवान रात में भी चौक-चौराहों पर मौजूद थे और पुलिस द्वारा ट्रैफिक लाइटों को भी मैनुअल किया हुआ था। लोगों को जाम के कारण कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बिना पार्किंग के खड़ी पुलिस ने गाड़ियां उठाई

पुलिस की ओर से कार्यक्रम के दो दिन पहले ही ट्रैफिक व पार्किंग को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई थी। पुलिस ने चेतावनी दी थी कि जो भी वाहन बिना पार्किंग के गलत जगह पर खड़ा होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल से सटे श्मशान घाट के पास ही काफी संख्या में लोगों ने अपनी गाड़ियां व दोपहिया वाहनों को खड़ा किया हुआ था। लेकिन चार बजे एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह यहां निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने तुरंत इन गाड़ियों को यहां से उठाने के लिए कहा। इसके बाद रिकवरी वैन द्वारा करीब 35 से 40 कारों के अलावा 40 से 50 दोपहिया वाहनों को भी वैन में लोड करके इन्हें यहां से उठा लिया।



रात को वाहन चालक ढूंढते रहे अपनी गाड़ियां
श्मशानघाट के बाहर बिना पार्किंग के खड़े वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने यहां से उठवा दिया और सेक्टर-25 की मार्किट व अन्य जगहों पर लाकर छोड़ दिया। रात में जब 10 बजे लोग कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर जाने के लिए वाहन लेने पहुंचे तो लोगों को अपनी कार व दोपहिया वाहन वहां नहीं मिले। इसके बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लोग अपनी गाड़ियों को इधर-उधर ढूंढने लगे। इसके बाद वहीं नजदीक पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बताया कि उनके वाहनों को सेक्टर-25 मार्केट के पास छोड़ दिया था। इसके बाद लोग यहां से पैदल सेक्टर-25 की मार्केट यहां पहुंचकर अपने वाहनों को इधर-उधर ढूंढते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed