फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Congress took action against a close aide of Navjot Singh Sidhu

Punjab: निशाने पर नवजोत सिद्धू का करीबी, यूथ कांग्रेस ने कहा- 3 दिन में जवाब दें, वरना कार्रवाई पर मजबूर होंगे

Sun, 24 Dec 2023 05:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Dec 2023 05:06 PM IST
सार

शैरी पर मीडिया में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बोलने के आरोप लगे हैं। शैरी ने पटियाला में सिद्धू के समर्थन में होर्डिंग्स लगाए हैं। खास बात यह है कि होर्डिंग्स में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पंजाब के अन्य कांग्रेस नेता की फोटो नहीं लगी हैं।

विज्ञापन
Youth Congress took action against a close aide of Navjot Singh Sidhu
नवजोत सिंह सिद्धू और शैरी रियाड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू और प्रताप सिंह बाजवा के बीच जुबानी जंग छिड़ी है। अब इस बीच यूथ कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। यूथ कांग्रेस ने सिद्धू के करीबी मीडिया संयोजक मनसिमरत सिंह उर्फ शैरी रियाड़ को पार्टी की सभी गतिविधियों से मुक्त कर करने का निर्णय लिया है। पंजाब यूथ कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी कर पूरे मामले में तीन दिनों में जवाब भी मांगा है। 

विज्ञापन


शैरी पर मीडिया में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बोलने के आरोप लगे हैं। शैरी ने पटियाला में सिद्धू के समर्थन में होर्डिंग्स लगाए हैं। खास बात यह है कि होर्डिंग्स में पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पंजाब के अन्य कांग्रेस नेता की फोटो नहीं लगी हैं। 
विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के अलावा होर्डिंग्स पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सोनिया गांधी की फोटो लगी हैं। होर्डिंग्स पर 'सारा पंजाब सिद्धू दे नाल' नारा लिखा है। बता दें कि प्रताप सिंह बाजवा पहले ही मीडिया में बयान दे चुके हैं कि सिद्धू अपना अलग मंच न लगाएं बल्कि पार्टी मंच पर आकर अपनी बात रखें। यहां तक कि बाजवा ने कहा था कि सिद्धू के कारण ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटें 78 से कम होकर 18 रह गई थीं। इसलिए अब वह और पार्टी का नुकसान न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में शैरी रियाड़ ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मेहराज रैली में जुटी भीड़ ने साबित कर दिया है कि नवजोत सिंह सिद्धू की लोगों के बीच कितनी लोकप्रियता है। इसीलिए पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्हें चाहिए कि वह सिद्धू को रोकने की बजाय उनके साथ पंजाब में बढ़ते भ्रष्टाचार, रेत खनन, शराब व नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करें। 

शैरी ने कहा कि सिद्धू के अलावा पंजाब का कोई और कांग्रेस नेता पार्टी को मजबूत नहीं कर सकता है। शैरी ने इस मौके साफ किया कि वह आगे भी इसी तरह से सिद्धू के समर्थन में डटे रहेंगे फिर चाहे पार्टी उनके खिलाफ कोई भी कदम उठाए।

नोटिस में ये लिखा

पिछले कई दिनों से लगातार मीडिया से आपके वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बोलने की खबरें मिल रही हैं। इसलिए हमने आपको पंजाब यूथ कांग्रेस की गतिविधियों से मुक्त करने का निर्णय लिया है। तीन दिन में शैरी रियाड़ को इस मामले में अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है। आगे लिखा कि अन्यथा हम आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर मजबूर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed