फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   youth congress signature campaign for international airport name

एयरपोर्ट नाम को लेकर यूथ कांग्रेस चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

Mon, 18 Jan 2016 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jan 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
youth congress signature campaign for international airport name

पंजाब यूथ कांग्रेस एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने को लेकर फिर मुहिम छेड़गी। इस बार संगठन हस्ताक्षर अभियान चलाएगा। इसके तहत पूरे पंजाब में पंचायतों का समर्थन लिया जाएगा। यूथ कांग्रेस ने काफी समय से मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने को लेकर मुहिम चलाई है।

विज्ञापन


पहले पार्टी ने शहीद-ए-आजम के गांव खटकड़कलां से मोहाली तक 115 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली थी। इसे मोहाली में रोक कर पुलिस ने यूथ कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया था और वाटर कैनन का प्रयोग किया था। अब यूथ कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सिग्नेचर कैंपेन चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसके तहत यूथ कांग्रेसी गांव-गांव जाकर पंचायतों का समर्थन लेंगे। इसकेअलावा आम लोगों के भी मांग पत्र पर दस्तखत लेंगे। उसके बाद वह मांगपत्र राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजा जाएगा। पदयात्रा भी शहीद-ए-आजम केगांव खटकड़ कलां से शुरू हुई थी। अब हस्ताक्षर अभियान भी खटकड़कलां से ही शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि 22-23 जनवरी से हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इसका आगाज खटकड़कलां से होगा। यूथ कांग्रेस इस अभियान को लेकर पूरे पंजाब में जाएगी। राज्य भर के लोगों से दस्तखत लेने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मांग पत्र भेजा जाएगा।


लाली ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर शांतिपूर्वक पदयात्रा निकाल रहे यूथ कांग्रेसियों पर मोहाली में लाठीचार्ज से साफ हो गया है कि सरकार इसे लेकर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है, लेकिन लाठीचार्ज से यूथ कांग्रेसियों के हौसले और बुलंद हुए हैं। इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed