फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Congress runs signature campaign Kishangarh contracts closed

युवा कांग्रेस ने किशनगढ़ के ठेके बंद करवाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

Fri, 07 Aug 2020 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress runs signature campaign Kishangarh contracts closed
मनीमाजरा। गांव किशनगढ़ में खुले शराब के ठेके को लेकर लोगों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इस ठेके को बंद करने के लिए चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने वीरवार से मुहिम शुरू की जिसमें स्थानीय महिलाओं सहित लोगों से ठेके बंद करने के लिए शपथ पत्र भरकर साथ देने की अपील की है। जानकारी के अनुसार महीना पहले चंडीगढ़ युवा कांग्रेस व स्थानीय महिलाओं सहित लोगों ने ठेके को बंद करने के लिए प्रदर्शन किया था, लेकिन प्रशासन ने इस शराब के ठेके को न तो बंद ही किया और न ही इस ठेके की जगह बदली। अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि प्रशासन की इस बेरुखी को देखते हुए अब चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। अभियान में महासचिव आशीष गजनवी, सचिव रवि पराशर, दीपक, विनायक बंगीय, व वार्ड अध्यक्ष शानू खान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed