फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth congress protest outside nigam office in chandigarh

मेयर चुनाव में धांधली का आरोप: आप-कांग्रेस गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, सेक्टर-17 थाने में घुसने की कोशिश

Wed, 31 Jan 2024 02:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 02:30 PM IST
सार

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लबाना ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के द्वारा मेयर चुनाव में धांधली किया जाना बहुत ही परेशान करने वाला है। पूरे देश के लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोगों ने इस कुकृत्य को देखा है।  

विज्ञापन
Youth congress protest outside nigam office in chandigarh
थाने के बाहर प्रदर्शन करते आप और कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने बुधवार को सेक्टर-17 थाने के पास संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और थाने के अंदर घुसने की कोशिश की। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को थाने में घुसने से रोका। कुछ पार्षद बैरिकेड पर भी चढ़ गए। प्रदर्शनकारी पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सभी पार्षद कार्यकर्ता व बड़े नेता मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की, आप नेता प्रेम गर्ग समेत कई बड़े नेता उपस्थित रहे। प्रदर्शन में दोनों पार्टियों के पार्षद आगे रहे और उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने धांधली की है। इस वजह से ही भाजपा का मेयर बना है। आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी ने विपक्ष के आठ वोटों पर मार्क लगाकर उन्हें अमान्य घोषित किया। इस वजह से उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग लेकर प्रदर्शनकारी दोपहर साढ़े 12 बजे सेक्टर-17 थाने के पास एकत्र हुए और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से थाने के बाहर बैरिकेडिंग की गई थी। आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रेमलता बैरिकेड पर चढ़ गईं और उसे पार करने की कोशिश की। हालांकि उन्हें किसी तरह रोका गया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। आखिर में आप और कांग्रेस के कुछ नेताओं को थाने के अंदर जाने दिया गया। आहलूवालिया ने अनिल मसीह के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसएचओ से मुलाकात की और मेयर चुनाव में धांधली से संबंधित वीडियो और अन्य सामग्री सौंपी। गठबंधन के नेता चंडीगढ़ एसएसपी से भी मिले और मसीह पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक मेयर को हटाया नहीं जाता, जारी रहेगी लड़ाई: आहलूवालिया

डॉ. एसएस आहलूवालिया ने कहा कि अब देश के लोकतंत्र को भाजपा से सबसे बड़ा खतरा है। भाजपा ने रणनीति के तहत मेयर चुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारियों को मैनेज किया और दिनदहाड़े चुनाव में धांधली कर अपना मेयर बना लिया। उन्होंने कहा कि जब तक धक्के से बनाया गए नए मेयर को हटाया नहीं जाता, हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि चुनाव में ऐसा जंगलराज उन्होंने पहले कभी नहीं देखा और इसके लिए पूरी तरह से भाजपा जिम्मेदार है। यह किसी एक गठबंधन या एक पार्टी के लिए झटका नहीं है, बल्कि यह भारत के लोकतंत्र के लिए एक झटका है। वे काफी चिंतित हैं कि अगर मेयर चुनाव में भाजपा इतना नीचे गिर सकती है तो वह आने वाले लोकसभा चुनाव में क्या करेगी। 

सभी पार्षदों ने हाईकोर्ट में दिया एफिडेविट 

चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे पार्षद सड़क से लेकर अदालत कर लड़ाई लड़ने को तैयार हो गए हैं। गठबंधन के 20 पार्षदों ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जाकर एफिडेविट दिया है। उसमें सभी पार्षदों ने अपने साइन के साथ यह लिख कर दिया है कि उन्होंने कुलदीप कुमार टीटा को मेयर बनाने के लिए वोट डाला। पार्षदों का कहना है कि पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने बैलेट पेपर पर निशान लगाकर उनके वोट रद्द किए हैं।

प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

उधर, युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में करीब 20 लोग शामिल थे। प्रदर्शन के कुछ ही समय के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और जबरदस्ती बस में बैठाकर सेक्टर-11 के थाने ले गई। बाद में प्रदर्शनकारियों को शाम पांच बजे छोड़ दिया गया।

युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि चुनाव में धांधली हुई है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है। ऐसे में विरोध जरूरी है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लुबाना ने कहा कि पीठासीन अधिकारी द्वारा ऐसा किया जाना शर्मनाक है। देश ही नहीं दुनिया भर के लोगों ने पीठासीन अधिकारी के कुकृत्य को देखा है। प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के नेता राम नाम का भी जाप कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed