{"_id":"58c0598e4f1c1b5658dc4032","slug":"youth-congress-protest-at-sector-19-chandigarh-price-hike-of-gas-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं खुद मंहगा नहीं हुआ, मुझे पीएम मोदी ने मंहगा किया है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं खुद मंहगा नहीं हुआ, मुझे पीएम मोदी ने मंहगा किया है'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सेक्टर-19 में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चूल्हों पर रोटियां बनाते हुए अनोखे ढंग से बढ़ी हुई गैस कीमतों के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरमेल केसरी ने बताया कि कार्यकर्ता चूल्हे पर रोटियां बनाकर यह दर्शाना चाहते है कि मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतें इतनी बढ़ा दी है कि अब साधारण आदमी के लिए गैस सिलेंडर से रोटी बनाना बस एक सपना रह गया है।
गरीब आदमी को दुबारा से चूल्हे पर ही रोटी बनाकर अपना पेट भरना पड़ेगा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर पर फूल मालाएं भी चढ़ाई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडरों पर कुछ स्लोगन भी लिखे, जैसे मैं ख़ुद मंहगा नहीं हुआ मुझे मोदी ने मंहगा किया है, कांग्रेस राज में मैं सस्ता था - मोदी ने मंहगा कर दिया।
विज्ञापन
हरमेल केसरी ने सांसद किरण खेर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किरण खेर केवल रिबन कटिंग और उद्घाटन करने वाली सांसद बनकर रह गई है। भाजपा बहुमत (नेतृत्व) वाली नगर निगम लगातार चंडीगढ़ के लोगों को नए-नए टैक्सों से लाद रही है, लेकिन सांसद साहिबा को चंडीगढ़ की जनता की कोई सुध नहीं है।
इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के सचिव आशीष गजनवी, संजीव बिरला, संदीप सिंह हनी, राम मेहर इंदौरा, अश्वनी बहोत, इंद्र, रिहान, शकील, शिवा सोनी, सागर, सचिन चड्डा और रविंदर गांधी आदि शामिल थे।