फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth congress protest against rising fuel prices in Chandigarh

चंडीगढ़ में प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस ने रिक्शे पर स्कूटर व मोटरसाइकिल रख निकाली सिलिंडर की अर्थी

Sun, 11 Jul 2021 05:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Jul 2021 05:32 PM IST
सार

ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान अनोखे अंदाज में संगठन के कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर की अर्थी निकाली। वहीं रिक्शे पर स्कूटर और मोटरसाइकिल रखकर विरोध जताया

विज्ञापन
Youth congress protest against rising fuel prices in Chandigarh
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के नेताओं ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को सिलेंडर की अर्थी यात्रा निकाली। युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने सेक्टर-28 में रैली निकाली। पेट्रोल पंप पर पहुंच कर समाप्त किया। अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल को रिक्शे पर रख कर शांतिपूर्वक रैली निकाली।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है। देश में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। पेट्रोल की कीमतें या तो 100 रुपये प्रति लीटर के करीब हैं या कई शहरों में इसे पार कर चुकी हैं। रसोई गैस की कीमत 900 को पार कर गई है और 1000 के करीब है। कोरोना के कारण लोग पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ऊपर से यह महंगाई की मार लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। लॉकडाउन के कारण कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।
विज्ञापन


मनीष बंसल ने कहा कि देश की जनता पिछले 15 महीनों से कोविड-19 के खिलाफ भाजपा सरकार की गलत नीतियों और कुप्रबंधन से जूझ रही है। आम आदमी की समस्याओं से हमदर्दी रखने के बजाय भाजपा सरकार ने जनता की पीड़ा को नजरअंदाज कर पेट्रोल-डीजल के दाम हर दूसरे दिन बढ़ा कर और पीड़ा देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस नेता मनोज लुभाना 'मौजी' ने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि से अंततः सभी घरेलू और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि कीमतों में बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेते सरकार को लूट को रोकनी चाहिए।


प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक प्रीति केसरी, प्रीक्षित राणा, निर्वाचित युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप सिंह, निर्वाचित महासचिव नवदीप सिंह, कवलप्रीत सिंह, बकील खान, प्रदीप कुमार, जिला प्रधान उमेश कुमार जैपी, प्रताप राणा, यतिन मेहता, गौरव सरसवाल, राम मेहर इंदौरा, विकास कुमार, रोहित कुमार, अमित कुमार, विशाल यादव, आकाश कुमार, अभिषेक कुमार, विशु, अजय, आकाश मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed