{"_id":"669fb65404eaeb3f6e05c035","slug":"youth-caught-taking-out-money-from-temple-piggy-bank-with-chewing-gum-on-match-stick-chandigarh-news-c-46-1-spkl1014-105049-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तीली पर च्युंइगम लगा मंदिर की गुल्लक से रुपये निकालता युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तीली पर च्युंइगम लगा मंदिर की गुल्लक से रुपये निकालता युवक काबू
Tue, 23 Jul 2024 07:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर जालंधर के हरगोबिंद नगर में स्थित आशुतोष शिव मंदिर की गुल्लक से एक युवक रोजाना पैसे चुराता था। मंदिर के पंडित को उस युवक पर शक था तो पंडित ने उक्त युवक पर नजर रखनी शुरू कर दी। मंगलवार को जब उक्त युवक तीली पर च्युंइगम लगाकर गुल्लक से पैसे निकाल रहा था तो पंडित ने उक्त युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया।
पकडे़ गए आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मंदिर के पंडित तारिकासुर पांडे ने बताया कि कई दिनों से उनकी इस युवक पर नजर थी। पंडित का कहना है कि आरोपी मंदिर में उस समय आता था, जब वह भोजन करने अपने घर जाते थे। मंगलवार को जब उक्त युवक एक तीली पर च्युंइगम लगा गुल्लक से चढ़ावा चुरा रहा था तो उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से 2200 रुपये बरामद हुए। मौके पर पहुंचे एएसआई धर्मपाल ने बताया कि पकड़ा गया युवक अपना नाम शिवा बता रहा है। एएसआई ने बताया कि जांच के बाद मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।