फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth and Child be careful about covid-19 second wave and follow pandemic norms

कोरोना बरपा रहा कहर : बच्चे और युवा रहें बेहद सावधान...अगर की लापरवाही तो गंवानी पड़ सकती जान

Wed, 14 Apr 2021 05:02 PM IST
ajay kumar वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Apr 2021 05:02 PM IST
सार

विशेषज्ञ इस स्थिति को बेहद चिंताजनक मान रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना की पहली लहर में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग अधिक संक्रमित हुए थे जबकि दूसरी लहर में स्थिति ठीक उलट है। इस बार महज 15 प्रतिशत मरीज 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं , बाकी 85 प्रतिशत मरीजों में बच्चे, युवा और 59 साल से कम उम्र के मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
Youth and Child be careful about covid-19 second wave and follow pandemic norms
बच्चों में बढ़ा कोरोना का खतरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर अपना कहर बरपा रही है। इस बार उसके शिकार होने वालों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। जन्म से 14 साल के बच्चे सबसे ज्यादा संक्रमण की चपेट में हैं। विशेषज्ञ इस स्थिति को बेहद चिंताजनक मान रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना की पहली लहर में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग अधिक संक्रमित हुए थे जबकि दूसरी लहर में स्थिति ठीक उलट है। इस बार महज 15 प्रतिशत मरीज 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं , बाकी 85 प्रतिशत मरीजों में बच्चे, युवा और 59 साल से कम उम्र के मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन


बच्चों और युवाओं में संक्रमण के बढ़ते स्तर को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ग को भी जल्द से जल्द टीका लगना शुरू करा देना चाहिए, ताकि इन पर संक्रमण की चेन को नियंत्रित किया जा सके। मौजूदा समय में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। तेजी से बढ़ते संक्रमण के दौरान भी बच्चे और युवाओं का घर से बाहर जाना जारी है। 
विज्ञापन


पीजीआई सामुदायिक चिकित्सा के डॉ. रविन्द्र खईवाल का कहना है कि बच्चे अब भी पार्कों में खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं युवा वर्ग दोस्तों के साथ घर के बाहर गतिविधियां कर रहा है। इनकी लापरवाही के कारण यह खुद तो संक्रमित हो ही रहे हैं साथ ही अपने घर के बुजुर्गों की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए जरूरी है कि बच्चे बुजुर्गों से दूरी बना लें या जब भी बुजुर्गों के पास जाएं तब थ्री लेयर मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 साल से ज्यादा के महज 15 प्रतिशत

उम्र पॉजिटिव केस  (प्रतिशत में)
14 साल तक 5.83 
15-29 साल  24.73 
30-44 साल 29.32 
45-59 साल  24.19 
60 साल से ज्यादा 15.92 

     मरने वालों में भी बढ़ रही बच्चों की संख्या
 
उम्र  मौत प्रतिशत में
14 साल तक 1.05 प्रतिशत
15-29 साल  2.62 प्रतिशत
30-44 साल 8.64 प्रतिशत
45-59 साल  30.10 प्रतिशत
60 साल से ज्यादा  57.59 प्रतिशत

कोरोना की दूसरी लहर में बच्चे और युवा तेजी से संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में बचाव के लिए जरूरी है कि मानकों का यह वर्ग भी कड़ाई से पालन करे अन्यथा स्थिति बेहद गंभीर होगी।   -डॉ. अमनदीप कंग, निदेशक स्वास्थ्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed