फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth absconded with jewelry and car In Hoshiarpur

कार में बैठा युवक बोला धक्का लगाओ स्टार्ट कर देंगे, स्टार्ट होते ही 60 लाख के गहने समेत भागा

Fri, 04 Oct 2019 12:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़शंकर (होशियारपुर) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Oct 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
Youth absconded with jewelry and car In Hoshiarpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social

होशियारपुर के गहनों के कारोबारियों को उस समय जोर का झटका लगा जब उनकी कार को धक्का लगा कर स्टार्ट करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति ने खुद कार में बैठ उन्हें धक्का लगाने को कहकर स्टार्ट हुई कार को लेकर फरार हो गया। वह व्यक्ति कार वापस लाने की बजाए नवांशहर की ओर फरार हो गया इस कार में करीब पचास से साठ लाख रुपये के गहने व पचास हजार रुपये रखे हुए थे।

विज्ञापन


दोनों व्यपारियों ने गढ़शंकर पुलिस को इस संबंध में जानकारी दे दी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गहनों के व्यापारी राकेश कुमार पुत्र राज कुमार व राकेश गोगना पुत्र जगदीश निवासी कनैया नगर नवी आबादी होशियारपुर ने गढ़शंकर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह सोने के गहने सप्लाई करने का कार्य करते हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह गुरुवार को अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर नवाशहर, रोपड़ व बंगा शहरों में गहने सप्लाई करने के साढ़े नौ बजे के आसपास वाया नवांशहर होकर होशियारपुर लौट रहे थे। गढ़शंकर में थाने के पास जूस की दुकान पर स्नेक्स खाने के लिए रुक गए। उन्होंने बताया कि स्नेक्स खाने के बाद उन्होंने जाने के लिए कार स्टार्ट करनी चाही पर कार स्टार्ट नहीं हुई।

उन्होंने शिकायत में बताया कि वहां पर खड़े लोगों की सहायता से कार को धक्का लगवाकर स्टार्ट करने की कोशिश की पर कार स्टार्ट नहीं हुई उन्होंने कहा कि इस दौरान वहां खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि वह कार में बैठता है आप लोग धक्का लगाए। उस व्यक्ति की बात मानकर जब उन्होंने गाड़ी को धक्का लगाया तो कार स्टार्ट हो गई पर कार में बैठा व्यक्ति कार को वापस उनके पास लाने की जगह कार को नवांशहर की ओर लेकर फरार हो गया। इस बात की सूचना मिलते ही गढ़शंकर पुलिस ने मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी लगवा कर कार लेकर फरार हुए व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। वहीं गहनों के व्यपारियों ने बताया कि कार में करीब पचास से साठ लाख रुपये के गहने व पचास हजार रुपये के करीब नगद राशि थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed