फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young Woman dies due to poison

कुत्ते की वजह से पकड़ा गया घर में घुसा युवक, तो मां-बाप के सामने जहर खाने से हुई युवती की मौत

Thu, 19 Dec 2019 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर (यमुनानगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर (यमुनानगर) Published by: ajay kumar Updated Thu, 19 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Young Woman dies due to poison
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

कस्बे की एक बस्ती की जहर खुरानी से लड़की की मौत का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने घर में घुसे एक युवक पर उनकी लड़की को जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। जिसे खाने से उनकी लड़की की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ कर इसकी शिकायत पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने लड़की की मां के बयान पर बरोली माजरा निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक लड़की की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 16 दिसंबर की रात को उनके घर की पालतु कुतिया ने अचानक भौकना शुरू कर दिया। उसके भौंकने की आवाज सुनकर वो, उसका पति व उसका बेटा जाग गए। 
विज्ञापन


घर की लाइट जलाई तो देखा उनके बेड के नीचे एक लड़का छिपा हुआ था। उन्होंने उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सोहनलाल निवासी बरोली माजरा बताया। उन्होंने जब पूछा की वह यहां किस लिए आया तो उसने बताया कि उसे उनकी बेटी ने बुलाया है। जब उन्होंने इस बारे अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि उसने इसे नहीं बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सोहन लाल चोरी के इरादे से उनके घर में घुसा। उसी समय आरोपी सोहन लाल ने उनकी बेटी को कोई चीज खाने के लिए दे दी। जिसे उनकी लड़की ने खा लिया। कुछ देर बाद उनकी बेटी को उलटियां लगनी शुरू हो गई। उनकी बेटी ने बताया कि सोहनलाल ने उसे जहरीली चीज दे दी है। 

वे तुरंत गाड़ी का प्रबंध करके उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बिलासपुर लेकर आए। जहां से उसे जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे ट्रॉमा सेंटर यमुनानगर रेफर कर दिया गया। वहां से भी उसकी बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे चंड़ीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

वे परिवार से सलाह करने के बाद अपनी बेटी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम को उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी युवक सोहन लाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) व 328 (जहर देना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का लग रहा मामला: 
जहर खुरानी से हुई लड़की की मौत को पुलिस प्रेम प्रंसग से जोड़कर भी देख रही है। यह अभी जांच का विषय है। आरोपी लड़की के घर कैसे पहुंचा और वह उसके माता-पिता के बेड के नीचे क्यों छिपा। जब परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ कर रहे थे उस समय आरोपी ने सबके सामने लड़की को जहर कैसे दे दिया। 

यह सब जांच के बाद ही सामने आएगा। हालांकि कयास लगाए जा रहे है कि युवक लड़की को मिलने आया होगा। कुतिया के भौंकने पर परिजनों के जागने पर वह उसके बेड के नीचे छिप गया होगा। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी कि लड़की ने जहर खुद खाया या आरोपी ने खिलाया। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जांच के बाद ही पूरा मामला साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed