फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man was beaten with sticks, fracture in leg, head injury

Chandigarh News: युवक को डंडों से पीटा, पैर में फ्रेक्चर, सिर पर भी आई चोट

Sat, 22 Apr 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Young man was beaten with sticks, fracture in leg, head injury
चंडीगढ़। सेक्टर-52 में 24 साल के विवाहित युवक को दो युवकों ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसके घुटने व सिर पर चोट और पैर में फ्रेक्चर आया है। घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें हमलावर युवक को डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक हमलावर ने एक्टिवा से चाकू भी निकाला था। सेक्टर- 36 थाना पुलिस मामले को नशे से जोड़कर बता कार्रवाई से बच रही है। सेक्टर-36 थाने के अंतर्गत आते सेक्टर 61 पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि हमलावर और घायल व्यक्ति के बीच नशे की लेन देन को लेकर बहसबाजी के बाद यह मारपीट हुई जबकि घायल व्यक्ति राहुल राॅय का कहना है कि उसका हमलावरों से कुछ लेना-देना नहीं था और न ही वह नशा बेचता है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में समझौते का दबाव बना रही है। हालांकि वह बुरी तरह घबराया हुआ है और हमलावरों पर कार्रवाई की बजाय सिर्फ इलाज का खर्च मांग रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके घुटने पर चोट और पैर में फ्रेक्चर आया है। वहीं सिर पर टांके आए हैं। हमलावरों का नाम चांदू और बोधा बताया गया है। इनकी उम्र 25 से 27 उम्र के बीच है।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि उनके साथ आरोपियों ने बिना बात के मारपीट की। राहुल ने कहा कि वह सेक्टर- 52 में रहता है। उस पर पिछले सप्ताह धनास के दो युवकों ने हमला किया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह सीधे तौर पर हमलावरों को नहीं जानता मगर उन्हें सेक्टर- 52 में आते-जाते देखा है। वह उसके दोस्त के जानकार हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि घटना वाले दिन बच्चे की ट्यूशन फीस देने जा रहा था। हमलावरों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और उसे जबरन एक्टिवा पर बिठाने लगे। इसका विरोध करने पर हमलावरों ने चाकू निकाल लिया। वह राहुल पर हमला करने लगे तो उसने हाथ पकड़ कर खुद को बचाया। इसके बाद शिकायतकर्ता पर बुरी तरह डंडे से हमला शुरू कर दिया।
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि हमलावर नशेड़ी किस्म के हैं और आगे भी हमला कर सकते हैं। राहुल ने कहा कि हमलावरों ने पुलिस को झूठे बयान दिए कि शिकायतकर्ता ने उनके 2000 रुपये वापस करने थे और रकम वापस न करने पर उनके बीच मारपीट हुई। शिकायतकर्ता का बच्चा स्थानीय स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। राहुल मोहाली के सेक्टर-82 में किसी इमीग्रेशन कंपनी में जॉब करता है, फिलहाल घर में बिस्तर पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed