{"_id":"5bfdc044bdec2241a322fa0f","slug":"young-man-suspected-condition-death-in-city-police-station-of-jhajjar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः झज्जर में थाने में हुई युवक की मौत, पुलिस ने दिया चौंकाने वाला जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः झज्जर में थाने में हुई युवक की मौत, पुलिस ने दिया चौंकाने वाला जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
suicide crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर की सिटी पुलिस चौकी में मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि युवक ने तार से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जबकि युवक की मां ने ऑन कैमरा आरोप लगाया है कि उसके बेटे को पुलिस उठाकर लाई थी।
पुलिस की हिरासत में उसकी मौत हुई है। जानकारी होने के बाद मामले की जांच के लिए एसीजेएम तरणजीत कौर सिटी चौकी आईं और पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आर्यनगर निवासी विष्णु भगवान का पौत्र अमित ई-रिक्शा चलाता है। वह 14 नवंबर से लापता है। अमित के संबंध में विष्णु भगवान के पास शहर के ही रिक्शा चालक राजेश का फोन आया था कि उसने सात-आठ दिन पहले अमित को दिल्ली गेट पर छोड़ा था।
विज्ञापन
इसके बाद विष्णु भगवान ने राजेश को आंबेडकर चौक पर बुलाया। जहां से उसे वह सिटी पुलिस चौकी ले आया। पुलिस चौकी में विष्णु भगवान ने हवलदार संदीप को अपनी बात बताकर राजेश को छोड़ दिया।

इस बीच हवलदार संदीप के पास जाम लगने की सूचना आई तो वह राजेश को चौकी में छोड़कर चला गया। हवलदार का कहना है कि उसके जाने के बाद राजेश ने तार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस की कहानी पर परिजन संदेह जता रहे हैं। शव का बुधवार को बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
मामले की न्यायिक जांच के साथ-साथ विभागीय जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद जो भी वजह मिली, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- शशांक कुमार सावन, एएसपी, झज्जर