फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man, robbed, two million, Shastri Nagar, robbers, police, Batala

पिस्तौल तानकर युवक से दो लाख की लूट

Thu, 04 Sep 2014 12:04 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Thu, 04 Sep 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
Young man, robbed, two million, Shastri Nagar, robbers, police, Batala
शहर के शास्त्री नगर में बुधवार को दिनदहाडे़ लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरे बाइक पर सवार थे। उन्होंने बैंक से रकम निकालकर वापस अपनी कंपनी के ऑफिस लौट रहे युवक पर पिस्तौल तानकर उससे दो लाख रुपये लूट लिए। उधर, सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


घटना के बाद डीएसपी रविंदरपाल सिंह ढ़िल्लों, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज केवल सिंह सिंह, एंटी गुंडा स्टाफ के इंचार्ज प्रकाश सिंह और अतिरिक्त एसएचओ सिटी बटाला भूपिंदर सिंह ने मौके पर पहुंचकर कर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन

शास्त्री नगर स्थित एक मनी ट्रांसफर कंपनी में काम करने वाले मुर्गी मोहल्ला बटाला निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह बुधवार को कंपनी के पैसे बटाला के एचडीएफसी बैंक से निकलवाकर वापस अपने ऑफिस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से उसने दो लाख रुपये निकले थे। रुपयों को उसने एक थैले में रखा था। रास्ते में अभी वह शास्त्री नगर में पहुंचा था कि पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आते नजर आए। उन्होंने उस पर पिस्तौल ताल दिया और रुपयों वाला थैला छीनकर फरार हो गए।

सुभाष के अनुसार दोनों लुटेरों ने मुंह पर कुछ भी नहीं बांधा था। इस संबंध में अतिरिक्त एसएचओ थाना सिटी सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुभाष चंद्र के बयान पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अपराधियों के आगे पुलिस बेबस
गुरदासपुर । जिले में बेलगाम अपराधियों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। जीटी रोड पर गांव तरीजा नगर के पास पिछले दिनों हुई बाइक लूट की घटना के मामले में बदमाशों का स्केच जारी होने के बाद भी पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। पुलिस बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। इस बीच बुधवार को बटाला में एक बार फिर हुई लूट की वारदात से पुलिस की चौकसी को लेकर सवार उठने लगे हैं।


 काबिलेगौर है कि पिछले दिनों मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात नौजवानों ने एक बाइक सवार छात्र को पिस्तौल से डराकर उसकी मोटर साइकिल व मोबाइल लूट ली थी। मामले में पुलिस स्टेशन धारीवाल के इंचार्ज निर्मल सिंह व सीआईए स्टाफ इंचार्ज रजिन्द्र कुमार ने मंगलवार को बताया था कि बाइक लूट के मामले में सुमित पाल सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव सोहल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर दो संदिग्ध युवकों का स्केच जारी किया गया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed