फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man hangs himself in Dadwa

दड़वा में 22 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, मौत

Mon, 22 Jun 2020 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Young man hangs himself in Dadwa
चंडीगढ़। दड़वा में रविवार सुबह एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को जीएमसीएच 32 की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक की पहचान दड़वा निवासी 22 वर्षीय आशू मिश्रा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। आशू अपने परिवार के साथ गांव दड़वा स्थित बोरी वाली गली में रहता था। वह पंचकूला में प्राइवेट नौकरी करता था। सुबह परिजन घर के बाहर बैठे थे। थोड़ी देर बाद जब वे अंदर कमरे में गए तो आशू पंखे पर लटका हुआ था। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आशू को फंदे से उतारकर उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आशू का पैसों को लेकर लेनदेन चल रहा था। दड़वा चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed