फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man found suffering near minister residence for not getting drugs

Sunam News: मंत्री के आवास के पास तड़प रहा था युवक, पुलिस बोली- नशे का आदी, नहीं मिला तो परेशान था

Sun, 20 Aug 2023 08:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Updated Sun, 20 Aug 2023 08:58 AM IST
सार

सएचओ दीपइंदरपाल सिंह जेजी ने कहा कि युवक नशे की हालत में नहीं था बल्कि नशा न मिलने के कारण तड़प रहा था। वह नशे का आदी है। नशे की लत के कारण युवक की पत्नी उसे छोड़ चुकी है। नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Young man found suffering near minister residence for not getting drugs
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के सुनाम में मंत्री अमन अरोड़ा के निवास स्थान से महज पचास गज दूरी पर तड़प रहे एक नौजवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अकाली दल के नेता राजिंदर दीपा ने मौजूदा सरकार की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया है। नौजवान मेन सड़क के किनारे पर बैठ चिल्ला रहा था। उसकी चीख सुन आभास हो रहा था कि शायद वह दर्द या नशे की तलब से परेशान था। पुलिस के अनुसार वह नशा न मिलने पर तड़प रहा था।

विज्ञापन


वहीं अकाली नेता राजिंदर दीपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर कर नशा खत्म करने के सरकार के दावों पर सवाल उठाया। दीपा ने कहा कि युवक नशे की हालत में लग रहा था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के एक महीने के भीतर नशा जड़ से खत्म करने का दावा किया था लेकिन पंजाब में तो नशे की लत बढ़ती जा रही है। उन्होंने सिटी पुलिस को सूचित किया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ एसएचओ दीपइंदरपाल सिंह जेजी ने कहा कि युवक नशे की हालत में नहीं था बल्कि नशा न मिलने के कारण तड़प रहा था। वह नशे का आदी है। नशे की लत के कारण युवक की पत्नी उसे छोड़ चुकी है। नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed