सीएम काफिले की चपेट में आने से युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे पर तरावड़ी के समीप सीएम काफिले में शामिल पायलट गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर डीसी डा. जे गणेशन व एसपी अभिषेक गर्ग ट्रामा सेंटर पहुंचे। पुलिस मामले की की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को सीएम मनोहर लाल चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। तरावड़ी एलीवेटिड हाइवे से उतरते समय सीएम काफिले को पुलिस की पायलट कर रही एनएच वन जिप्सी के सामने सड़क पार करते समय अचानक एक युवक आ गया।
युवक को जबरस्त टक्कर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पायलट गाड़ी के चालक वीरेंद्र व एएसआई मान सिंह भी दोनों हादसे में घायल हो गए।
कुछ देर के लिए रोड पर यातायात बाधित
इनके अलावा एएसआई जयकिशन व इएचसी परमिंद्र को भी चोट आई हैं। हादसे में जिप्सी का शीशा भी टूट गया। हादसे के बाद पीछे आ रहे काफिले की भी ब्रेक लग गई, गनीमत रही कि कोई अन्य गाड़ी नहीं टकराई।
सीएम काफिले की गाड़ियों ने ही घायलों को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया। इससे कुछ देर के लिए रोड पर यातायात बाधित रहा। उधर हादसे के बाद डीसी डा. जे गणेशन व एसपी अभिषेक गर्ग सहित कई अधिकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया।
युवक की पहचान नहीं हो पाई है, प्रशासन उसकी पहचान के प्रयास कर रहा है। उधर, देर रात तक अधिकारी सीएम को मामले की अपडेट देते रहे। इस दौरान कुछ देर के लिए सीएम का काफिला घरौंडा रेस्ट हाउस में रुका।