{"_id":"f53e6a8f5925ae05ca8e720dc937c4af","slug":"young-man-dead-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध ने छीना घर का इकलौता चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध ने छीना घर का इकलौता चिराग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध के कारण सोमवार देर रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसा सेक्टर-10-11 के छोटे चौक पर हुआ। युवक नयागांव स्थित अपने घर जा रहा था कि धुंध के कारण उसकी बाइक पोल में जा टकराई। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नयागांव निवासी सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई। वह सेक्टर-22 स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक सेंटर में लैब टेक्निशियन था। वह देर रात बाइक से नयागांव वापस जा रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना रात 12:17 बजे हुई। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दो साल पहले की थी लव मैरिज
सिमरनजीत सिंह ने दो साल पहले बलजीत कौर से लव मैरिज की थी। पति के शव पर नजर पड़ते ही वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
सिमरनजीत के पिता गांव में खेती करते हैं। उसने मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद परिवार की जिम्मेदारी उठा ली थी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही जीएमएसएच-16 पहुंची उसकी मां बेसुध हो गई।