फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man committed suicide near Sukhna Lake

सुखना लेक के पास युवक ने की आत्महत्या: पिता की मौत के बाद सदमे में था, कटर से खुद काटा गला, इकलौता था अभय

Tue, 10 Sep 2024 10:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Sep 2024 10:49 PM IST
सार

चंडीगढ़ की सुखना लेक के पास जंगल में युवक ने आत्महत्या की थी। हिमाचल के कुल्लू निवासी अभय पिता की मौत के बाद से सदमे में था। इसके चलते उसने कटर से अपना गला काट लिया। 

विज्ञापन
Young man committed suicide near Sukhna Lake
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

चंडीगढ़ की सुखना लेक के पास जंगल में खून से लथपथ मिले युवक की हत्या नहीं हुई थी बल्कि उसने खुद कटर से अपनी गर्दन काटी थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद यह खुलासा किया है। मृतक के पिता का एक सप्ताह पहले ही देहांत हुआ था और सोमवार को उनकी क्रिया थी।

विज्ञापन


इकलौता बेटा अभय सूद अपने पिता की मौत के बाद सदमे में था और क्रिया में जाने के बजाय कटर से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को अभय के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। हिमाचल प्रदेश के कुल्ल जिला के भूंतर गांव निवासी अभय सूद पिछले कुछ समय से किशनगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सवा 6 बजे सुखना झील पर सैर करने वाले राहगीरों ने जंगल में खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पुलिस बुलाई गई। युवक के शव के पास में इलेक्टि्रक कटर व लाल रंग का बैग रखा हुआ था। युवक की गर्दन कटी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। सूचना पाकर सोमवार देर शाम को हिमाचल से मृतक के परिजन चंडीगढ़ पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अभय सूद अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। उसके पिता का करीब एक सप्ताह पहले देहांत हो गया था और अभय की हरियाणा के एक डेरे से जुड़ा था। इस कारण वह अपने पिता के फूल चुगने की रस्म में भी घर नहीं गया। मंगलवार को उसके पिता की क्रिया थी और इधर उसने कटर से खुद की गर्दन काट ली। परिजनों के मुताबिक, अभय कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। अभय की मौत के बाद अब फिर से परिवार में मातम है।


उधर, पुलिस ने युवक के किशनगढ़ में किराए पर लिए गए कमरे में भी जाकर जांच पड़ताल की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला जबकि उसके किराए वाले घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें अभय खुद ही लाल रंग का बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अभय इसी बैग में कटर लेकर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed