{"_id":"61bba9882f00f05ed01bcee0","slug":"you-promise-the-city-will-be-the-top-in-cleanliness-the-villages-will-be-smart-chandigarh-news-pkl436302359","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का वादा, सफाई में शहर बनेगा अव्वल, गांव होंगे स्मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का वादा, सफाई में शहर बनेगा अव्वल, गांव होंगे स्मार्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़। पहली बार निगम चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने वीरवार को अगले पांच साल के लिए घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने वादा किया कि शहर को सफाई में अव्वल लाएंगे और गांवों को स्मार्ट बनाएंगे। पार्टी ने दिल्ली मॉडल पर जोर देते हुए शहर को उन्हीं योजनाओं के आधार पर सर्व सुविधायुक्त बनाने का दावा किया। इस मौके पर आप के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह व दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति इमरान हुसैन ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को मौका देकर लोगों ने देख लिया है। अब लोग शहर में बदलाव चाहते हैं।
निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने भी अपनी योजना लोगों के सामने रखीं। पार्टी की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत बेहतर सुविधाओं के साथ ही कर्मचारियों के लिए भी योजनाओं को मजबूत करने का वादा किया। 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के अलावा दिल्ली की तर्ज पर डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेज योजना को लागू किया जाएगा जिससे लोगों को घर पर ही सभी सुविधाएं मिल सके। सोसायटियों में सरकारी फंड से विकास कार्य, निशुल्क पार्किंग व्यवस्था, स्मार्ट गांव, झुग्गी मुक्त शहर बनाने, सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने, खेलों को बढ़ावा देने, पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक यातायात को बेहतर बनाना, महिला सुरक्षा को बल देना, रेहड़ी पटरी वालों के लिए बेहतर योजनाएं, युवाओं को रोजगार देना, पेंशन को बढ़ाना, निशुल्क शिक्षा, आवारा पशुओं से निजात, लोगों को बेहतर इलाज, बिजली की बेहतर व्यवस्था, कर का बोझ कम करना, औद्योगिक क्षेत्र का विकास करना, सामुदायिक केंद्र बनवाना, नीति निर्माण में लोगों की जनभागीदारी करना भी आप ने अपने प्रमुख वादों में रखा है। इस मौके पर आप के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, संयोजक प्रेम गर्ग, चुनाव प्रचार समिति के अध्यश्क्ष चंद्रमुखी शर्मा और महासचिव विजयपाल सिंह मौजूद रहे।