{"_id":"68877b2b24a2b9e62003e96a","slug":"you-can-apply-for-phd-entrance-test-till-august-20-chandigarh-news-c-16-pkl1043-775565-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट के लिए 20 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट के लिए 20 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
Mon, 28 Jul 2025 06:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Jul 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
सात सितंबर को एंट्रेंस टेस्ट के बाद 28 अक्तूबर को जारी होगा रिजल्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने का सपना देखने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। पीयू ने पीएचडी में एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यार्थियों के आवेदन की आखिरी तारीख 20 अगस्त है। पीयू ने 20 अगस्त से पहले आवेदन की सलाह दी है ताकि अंत में विद्यार्थियों को अप्लाई करने में कोई समस्या न आए। पीयू ने ऑनलाइन मोड पर फीस जमा करने की व्यवस्था भी की है। विद्यार्थी 23 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। 25 अगस्त तक वेबसाइट पर फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं। एससी एसटी विद्यार्थी 28 अगस्त तक डॉक्यूमेंट का प्रिंटआउट जमा करके आरक्षण क्लेम कर सकते हैं। 2 सितंबर को रोल नंबर के साथ सेंटर की जानकारी जारी कर दी जाएगी। यदि किसी विद्यार्थी का फार्म पूरा नहीं है और फीस जमा करने में देरी हो जाती है। वह 4 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 500 रुपये लेट फीस के साथ जमा कर सकते हैं। 7 सितंबर को विद्यार्थियों का एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा। 8 सिंतबर को टेस्ट के प्रश्न पत्र की आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। 28 अक्तूबर को टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों के दाखिले होंगे।