फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yogeshwar Dutt targets Bajrang Punia on Video live

Haryana: बजरंग पुनिया पर योगेश्वर ने साधा निशाना, कहा- नौ साल साथ रहे... फिर भी झूठ बोल रहे

Sun, 25 Jun 2023 12:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 12:25 PM IST
सार

पहलवान योगेश्वर दत्त ने बताया कि वह अभी तक भारत में सिर्फ एक कुश्ती ही हारे हैं, वह भी चोट लगने के कारण। उनके विदेश में तीन ऑपरेशन हुए थे। इसके कारण वह ट्रायल में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 2016 ओलंपिक के बाद से ही कुश्ती छोड़ दी थी।

विज्ञापन
Yogeshwar Dutt targets Bajrang Punia on Video live
योगेश्वर दत्त और बजरंग पुनिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों व योगेश्वर दत्त के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग जारी है। शनिवार रात को पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने लाइव आकर योगेश्वर दत्त पर गंभीर आरोप लगाए तो रात नौ बजे ही योगेश्वर दत्त लाइव आ गए। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह जो भी बोलेंगे भगवान को साक्षी मानकर सच बोलेंगे और झूठ नहीं बोलेंगे। पहलवान बजरंग पूनिया नौ साल साथ रहा फिर भी झूठ बोल रहा। वह कभी भी अपना नहीं हो सकता। 

विज्ञापन


शनिवार रात सोशल मीडिया पर लाइव आए योगेश्वर दत्त ने कहा कि उन्होंने 2016 ओलंपिक के बाद कुश्ती छोड़ दी थी और संन्यास ले लिया था। बजरंग एक बात बताना भूल गया कि 2016 वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान उसका ही फोन आया था और उस समय भी वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन


2016 के बाद वे किसी भी कैंप में नहीं गए। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में हमेशा दो पहलवान जाते थे। ट्रायल में वह हमेशा जीत दर्ज करते थे। इसके बावजूद वह नहीं जाते थे और दूसरे व तीसरे नंबर के पहलवान ही आगे खेलने जाते थे। बजरंग पूनिया के बयान का जवाब देते हुए योगेश्वर ने कहा कि वह भगवान को साक्षी मानकर और गाय माता की पूंछ पकड़कर हर बात बोलने को तैयार हैं। अगर बजरंग सच बोल रहे हैं तो वह गाय माता की पूंछ पकड़कर बात करें। बजरंग ने जो आरोप लगाए है मैं खुद गाय की पूंछ पकड़कर बोल सकता हूं कि लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक भारत में ही हारा हूं एक कुश्ती

पहलवान योगेश्वर दत्त ने बताया कि वह अभी तक भारत में सिर्फ एक कुश्ती ही हारे हैं, वह भी चोट लगने के कारण। उनके विदेश में तीन ऑपरेशन हुए थे। इसके कारण वह ट्रायल में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 2016 ओलंपिक के बाद से ही कुश्ती छोड़ दी थी और संन्यास ले लिया था ताकि जूनियर खिलाड़ी भी इसमें आगे आकर भारत के लिए मेडल लाएं।

राजनीति में आने के बाद साक्षी मलिक खुद प्रचार में मदद के लिए आई थीं

योगेश्वर दत्त ने कहा कि राजनीति में आने के बाद साक्षी मलिक खुद घर पर प्रचार में मदद के लिए आई थीं। उस समय भी इन्होंने यौन शोषण मामले से संबंधित कोई बात नहीं बताई। अगर कमेटी के सामने उस समय यह बात रख दी जाती तो इस मुद्दे पर काफी समय पहले ही समाधान हो जाता। लेकिन इन्होंने यह बात क्यों नहीं बताई, यह पहलवानों की कमी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed