फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   yogendra yadav criticize arvind kejriwal in chandigarh meeting

नाम लिए बिना केजरीवाल पर पहली बार बरसे योगेंद्र

Wed, 08 Apr 2015 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Apr 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
yogendra yadav criticize arvind kejriwal in chandigarh meeting

आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने 14 अप्रैल को होने वाले स्वराज संवाद की तैयारी को लेकर वॉलंटियर्स के साथ बैठक की। बैठक में योगेंद्र यादव ने इशारों में पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर कभी खुल कर, कभी इशारों में हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि बड़े बदलाव किसी के रोके नहीं रुकते हैं।

विज्ञापन


जंतर मंतर से जो मशाल लेकर निकले थे, वह किसी की जागीर नहीं है। उस आंदोलन की आत्मा को बचाने के लिए हम तैयार हैं। उसके लिए संघर्ष को तैयार हैं। उसी कड़ी में पहला कदम होगा संवाद। कोई बगावत नहीं हो रही है, इसी तरह चर्चा करेंगे। उम्मीद है कि मेरे साथियों को बातचीत से डर नहीं लगेगा। अगर बातचीत से डर लगने लगे तो समझो मामला गड़बड़ है।
विज्ञापन


फिर उन्होंने एक शेर पढ़ा, सच कहना अगर बगावत है, तो समझो हम भी बागी हो गए। योगेंद्र ने कहा कि यह बैठक न तो किसी के हक में है, न विरोध में। स्वराज की आत्मा बचाने पर बातचीत करेंगे। आत्मा कायम है और उसके लिए संघर्ष का जज्बा भी कायम है। जब भी सत्ता और जुनून में जंग हुई है, जुनून ही जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र को पंजाब-हरियाणा में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

yogendra yadav criticize arvind kejriwal in chandigarh meeting

आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव पंजाब-हरियाणा से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से वह काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने भविष्य की योजना के बारे में कोई खुलासा नहीं किया। पर यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी टीम की नीतियां-रीतियां क्या होंगी। उम्मीद है कि 14 को योगेंद्र गुट पार्टी छोड़ने या नई पार्टी बनाने के बजाय किसी आंदोलन का ऐलान कर सकता है।

पार्टी में  एकजुटता की संभावनाओं को उन्होंने बिल्कुल खारिज नहीं किया। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि सिद्धांतों को बचाए रखते हुए पार्टी की एकता बनी रहे, इसकी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। करीब साढ़े तीन घंटे चली मीटिंग के पहले चरण में योगेंद्र ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी। पार्टी में हुए घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखा। फिर वर्करों ने अपनी बातें और सवाल रखे।

आखिर में योगेंद्र ने फिर अपना पक्ष रखा। पहले मीडिया को बैठक से दूर रखा गया था। पर वर्करों के अच्छे रिस्पॉन्स के बाद बाकायदा प्रस्ताव रखा गया कि योगेंद्र का पक्ष मीडिया में जाना चाहिए। वर्करों की सहमति के बाद योगेंद्र ने ऑन कैमरा बात रखी।

अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी

yogendra yadav criticize arvind kejriwal in chandigarh meeting

योगेंद्र यादव ने बैठक के दौरान अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी, पूरा घटनाक्रम बताया। साथ ही टीम-अरविंद पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि काफी समय पहले ही सब कुछ शुरू हो गया था। उन्होंने दिल्ली विधानसभा के कुछ उम्मीदवारों की पड़ताल की मांग की थी। इनमें से एक प्रत्याशी ऐसा था, जिसकेखिलाफ 2013 में आप ने ही पर्चा दर्ज कराया था। चुनाव तक शांत रहे।

उसके बाद संदेश आने लगे कि मैं और प्रशांत भूषण दोनों पद छोड़ दें। फिर हमने कहा कि पूरी पीएसी का सीक्रेट बैलेट के जरिए चुनाव करा लो, हम दोनों उम्मीदवार नहीं होंगे। उस पर भी राजी नहीं हुए। हमने पांच मांगें रखीं, जोकि स्वराज और लोकतंत्र पर आधारित थीं, वे भी नहीं मानीं। मेरे नाम का झूठा माफीनामा दिखाया।

योगेंद्र ने कहा कि 28 मार्च को जो कुछ हुआ उसकी छोटी वीडियो दिखा रहे हैं। पूरी वीडियो दिखाएं, जो मुस्टंडे आए थे वे कहां के आप वर्कर थे। हम 14 की मीटिंग इंटरनेट के जरिए सीधा प्रसारित करने की योजना बना रहे हैं। बाहर स्क्रीन भी लगाई जाएगी। क्योंकि पारदर्शिता होनी चाहिए।

कुछ लोगों ने कहा कि बात घर में ही सुलझा ली जाती। पर बात हद से गुजर जाती है तो कहना पड़ता है कि मामला मेरे मान-सम्मान का नहीं देश का है। यह मेरे लिए किसी सपने का अंत नहीं, बल्कि लंबी और खूबसूरत यात्रा की शुरुआत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed