फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yoga prevents from disease Milkha Singh

योग रखता है रोगों से दूर : मिल्खा सिंह

Sun, 21 Jun 2020 08:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Yoga prevents from disease  Milkha Singh
चंडीगढ़। अगर आप स्वस्थ हैं तो सब कुछ कर सकते हो, बुढ़ापे में भी आपको कोई रोग छू नहीं सकता। यह बात फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने कही। वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार का अपने घर पर ही योग के आसन कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह भी योग कर रही थी।
विज्ञापन

इस मौके पर मिल्खा सिंह ने कहा कि वह 91 साल और पत्नी 85 साल की हो चुकी है। दोनों पिछले कई सालों से सुबह आधा घंटा रोज योग करते हैं। इससे उन्हें काफी फायदा हुआ है। इस उम्र में जब लोग कई रोगों से घिरकर चारपाई पकड़ लेते हैं, उसी उम्र में योग के सहारे बिल्कुल तंदरुस्त हूं और चल-फिर रहा हूं। इतना ही नहीं आज भी रोज सुबह सैर करता हूं। योग हमें रोगों से दूर रखता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जो लोग रोज ऑफिस में सुबह से शाम तक व्यस्त रहते हैं। उन्हें सलाह है कि व्यस्त जीवन में से कुछ समय अपने शरीर के लिए निकालकर व्यायाम और योग करे। आज जब कोरोना महामारी को दौर चला हुआ है तो इसे भी दूर भगाने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए।
विज्ञापन

महिलाओं की तंदुरुस्ती में योग की अहम भूमिका : निर्मल मिल्खा सिंह
निर्मल मिल्खा सिंह ने कहा कि वह अपने समय में योग की शिक्षा भी लेती रही है। वह योग के सभी आसनों को बेहतर तरह से जानती भी है। योग से बेहतर कोई चीज नहीं है। इसे नियमित रूप में रोजाना करने से महिलाओं को तंदुरुस्त रहने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed