फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yoga Guru Swami Ramdev reached Karnal of Haryana

करनाल में बाबा रामदेव बोले: महंगाई बढ़ी है तो लोग कमाई बढ़ाएं, मैं संन्यासी होकर 18 घंटे मेहनत करता हूं

Thu, 31 Mar 2022 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Mar 2022 01:03 AM IST
सार

बातचीत के दौरान स्वामी रामदेव पत्रकारों द्वारा पूछे गए कुछ प्रश्नों पर नाराज भी हुए। उन्होंने पत्रकारों को अन्य सवाल पूछने के लिए कह दिया। रामदेव ने नसीहत देते हुए कहा कि अच्छे सवाल पूछें। 

विज्ञापन
Yoga Guru Swami Ramdev reached Karnal of Haryana
करनाल पहुंचे बाबा रामदेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश और सरकार चलाने के लिए टैक्स लेना पड़ता है। अब महंगाई बढ़ी है तो लोगों को अपनी कमाई भी बढ़ानी होगी। इसके लिए उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मैं संन्यासी होकर 18 घंटे मेहनत करता हूं तो दूसरे लोगों को भी मेहनत करनी चाहिए।

विज्ञापन


योग गुरु स्वामी रामदेव बुधवार को करनाल के अभेद शक्ति सदन के संस्थापक स्वामी अभेदानंद से भेंट करने पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश की भलाई के लिए सभी ज्यादा मेहनत करें। महंगाई को भी हम सब मिलकर झेल लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा जीवन योग के लिए है।
विज्ञापन


कश्मीर फाइल्स को कोसने के बजाय सीख लें 
कश्मीर फाइल्स फिल्म पर रामदेव ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ तब जो बर्बरता और नाइंसाफी हुई, उसे इस फिल्म में दर्शाया गया है। मैंने कुछ अंश देखे हैं, अब जिन लोगों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है, भारत के विभाजन के बीज डाले हैं या साजिश रची, ऐसे लोग कहीं अल्पसंख्यक होते हैं तो कहीं वे बहुसंख्यक। इस फिल्म से सीख मिलती है कि किसी को नाइंसाफी नहीं करनी चाहिए, नहीं तो पूरी कौम या मजहब बदनाम होता है। इस फिल्म को कोसने के बजाय सभी इससे सीख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ प्रश्नों पर नाराज हो गए बाबा 
बातचीत के दौरान स्वामी रामदेव पत्रकारों द्वारा पूछे गए कुछ प्रश्नों पर नाराज भी हुए। उन्होंने पत्रकारों को अन्य सवाल पूछने के लिए कह दिया। रामदेव ने नसीहत देते हुए कहा कि अच्छे सवाल पूछें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed