{"_id":"5762d7934f1c1b966d11baa3","slug":"yoga-got-status-of-sports-in-chandigarh-will-introduce-this-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में योग को मिला स्पोर्ट्स का दर्जा, इसी सत्र से होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में योग को मिला स्पोर्ट्स का दर्जा, इसी सत्र से होगा लागू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
योग करते स्कूल के बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने योग को भी स्पोर्ट्स का दर्जा दे दिया है। इसी सत्र से स्कूल और कॉलेज स्तर पर योग की ग्रेडिंग शुरू हो जाएगी। दूसरे खेलों की तरह योग की भी ग्रेडिंग होगी और स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट को दाखिले में इसका लाभ भी मिलेगा। प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी ने योग को स्पोर्ट्स कैटेगरी में शामिल करने के प्रस्ताव पर वीरवार को मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने इस फैसले की पुष्टि की है। यूटी प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आने से पहले ही योग को स्पोर्ट्स कैटेगरी में शामिल कर बड़ा फैसला लिया है। स्कूल और कॉलेज स्तर पर योग अब खेल के साथ-साथ रूटीन की खेल गतिविधियों का भी हिस्सा बनेंगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार योग को स्पोर्ट्स कैटेगरी का दर्जा देने के लिए कुछ रोज पहले ही शिक्षा सचिव सर्वजीत सिंह ने प्रशासक प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी को प्रपोजल की फाइल भेजी थी। वीरवार को प्रशासक ने फाइल को मंजूरी दे दी है। प्रशासन 21 जून से पहले इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर देगा।
विज्ञापन
केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय ने 1 सितंबर 2015 को ही योग को स्पोर्ट्स कैटेगरी में शामिल करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। लेकिन यूटी ने अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। हरियाणा ने 2015 में ही योग को स्पोर्ट्स कैटेगरी में शामिल कर लिया था।
स्कूलों में प्रतिदिन 10 मिनट होगा योग योग को बेशक यूटी प्रशासन ने स्पोर्ट्स कैटेगरी में शामिल किया है। लेकिन योग को अब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अनिवार्य किया जाएगा। गर्मियों की छुट्टियों के बाद सभी सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सत्र के बाद स्टूडेंट्स को 10 मिनट योग के बेसिक सिखाए जाएंगे।
योग शिक्षकों की होगी भर्ती यूटी प्रशासन द्वारा योग को स्पोर्ट्स कैटेगरी में शामिल करने के फैसले से योग डिग्री वाले युवाओं के लिए भी रोजगार के ढेरों अवसर खुलेंगे। यूटी प्रशासन शहर के सभी 110 सरकारी स्कूल और सभी गवर्नमेंट कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में योग शिक्षक या ट्रेनर नियुक्ति करेगा। ऐसे में योग सीखाने वालों के लिए नौकरी के अच्छे अवसर होंगे।
सर्वजीत सिंह, स्पोर्ट्स सचिव यूटी ने बताया कि योग को खेल के तौर पर लेने वाले स्टूडेंट को बैडमिंटन और स्वीमिंग जैसे खेलों की तरह ग्रेडिंग सर्टिफिकेट मिलेगा। स्टूडेंट्स को स्कूल और कॉलेज एडमिशन में भी इसका लाभ मिलेगा। आगामी सत्र से ही स्कूल और कॉलेजों में इसे रेगुलर एक्टिविटी के तौर पर शुरू किया जाएगा।