फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yoga done during Corona period, now living healthy with this mantra

कोरोना काल में किया योग, इस मंत्र से अब रह रहे निरोग

Tue, 21 Jun 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Yoga done during Corona period, now living healthy with this mantra
चंडीगढ़। कोरोना काल में लोग घरों में कैद थे। लॉकडाउन में लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए कुछ लोगों ने शौक तो किसी ने मजबूरी में योग करना शुरू किया। अब योग उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। योग से उनकी दिनचर्या नियमित हो गई है। सुबह समय पर जगने से लेकर दिनभर सक्रियता से काम करने का मंत्र लोग योग को ही मानते हैं। लोगों ने बताया कि मौसम बदलने के बाद अक्सर छोटी-छोटी बीमारियां होती थीं, वह भी अब नहीं होती थीं।
विज्ञापन

(फोटो विक्रम सिंह के ट्रैक से लें)
योग से किया श्वसन तंत्र मजबूत
कोरोना काल में शरीर को स्वस्थ रखने पर पूरा ध्यान था। योग को दिनचर्या में शामिल कर शरीर व श्वसन तंत्र को मजबूत किया। आज भी दिन की शुरुआत योग से ही होती है।
विज्ञापन

- राजेश शर्मा, अधिवक्ता, जिला अदालत
पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करवाता है योग
विद्यार्थी जीवन में योग करना शरीर को तो स्वस्थ रखता ही है, साथ ही मन को भी मजबूत बनाता है। लॉकडाउन में शुरू किया योग आज दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राशिमा, छात्रा लॉ विभाग, पीयू
परिवार सहित करते हैं योग
कोरोना काल से पहले मैं अकेला ही योग करता था। लॉकडाउन के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों ने भी योग शुरू किया। स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद अब घर के सभी सदस्य निरंतर योग का अभ्यास करते हैं।
-अशोक चौहान, अधिवक्ता, जिला अदालत
फोटो संदीप के ट्रैक से लें
योग से 8 किलो वजन घटाया
कोरोना के कारण नौकरी चली गई थी। पूरा दिन घर बैठना मुश्किल था। सेहत की तरफ ध्यान देना शुरू किया। योग के साथ दौड़ लगानी शुरू की। योग से 8 किलो वजन कम किया। अब यह जीवन का हिस्सा बन गया है।
- प्रवीण कुमार, सेक्टर-37
योग से सेहत पर फर्क पड़ा
रोजाना सुबह-शाम सैर करती थी। कोरोना में बाहर निकल नहीं पा रही थी। योग करना शुरू किया। यूट्यूब पर योग करने के तरीके सीखे। इससे काफी आराम मिलता था। योग से सेहत में भी काफी फर्क पड़ा। अब नियमित योग करती हूं।
- संतोष, सेक्टर 23
फोटो नीरज जी के ट्रैक से लें
योग से मन को मिलती है शांति
कोविड के दौरान जब लॉकडाउन लगा तो कॉलेज बंद हो गए। ऑनलाइन क्लास लगना शुरू हुआ तो परेशानी हुई। योग करना शुरू कर दिया। इससे सेहत ठीक रही। खुद को कोविड से भी बचाया। मन को शांति मिलती है।

- वैभव गुप्ता, छात्र एलएलएम सेक्टर 38 वेस्ट
योग से अपनी दिनचर्या बदली
कोविड के दौरान जब सब रास्ते बंद थे तो मन में डर रहता था। योग करने लगी तो मन को शांति मिलने लगी। कोविड के दौरान बहुत लोगों को बीमार होने की खबर सुनी। अपने जानकार बीमार होने लगे। योग के कारण बीमार नहीं हुई। इसे सभी को करना चाहिए।
- डॉ. नवजोत कौर, निवासी सेक्टर 34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed