{"_id":"6a36f71b073fdce23d00f691","slug":"yoga-day-will-be-celebrated-at-pgi-today-with-4000-people-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1050628-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई में आज 4 हजार लोगों के साथ मनाया जाएगा योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई में आज 4 हजार लोगों के साथ मनाया जाएगा योग दिवस
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में 21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सुबह 5:45 बजे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीजीआई के योग केंद्र और केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरवाईएन) के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में करीब चार हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें डॉक्टर, कर्मचारी, छात्र, स्वास्थ्यकर्मी और उनके परिवार के सदस्य भाग लेंगे।
पीजीआई योग केंद्र के प्रभारी डॉ. अक्षय आनंद ने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है। इसका उद्देश्य लोगों को नियमित योग के माध्यम से बढ़ती उम्र में भी स्वस्थ, सक्रिय और तनावमुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों द्वारा संगीतमय योग प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि सभी प्रतिभागी कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योगासन और प्राणायाम करेंगे। प्रतिभागियों को योग मैट और टी-शर्ट भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पीजीआई प्रशासन ने स्वास्थ्यकर्मियों, उनके परिवारों और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है।