फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   yoga, complousary subject made yog, aacharya balkrishan, kanya gurukul, jind

पाठ्यक्रम में योग को अनिवार्य विषय बनवाएंगे: : आचार्य बालकृष्ण

Fri, 25 Mar 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिल्लूखेड़ा(जींद)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिल्लूखेड़ा(जींद) Updated Fri, 25 Mar 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
yoga, complousary subject made yog, aacharya balkrishan, kanya gurukul, jind
कार्यक्रम में मंच पर मौजूद आचार्य बालकृष्ण व अन्य अतिथिगण। - फोटो : amarujala
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के महामंत्री आयुर्वेद मनीषी वैद्यराज आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि शिक्षकों की कमी के चलते आज वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है। इसके चलते पाश्चात्य संस्कृति के प्रचलन को बढ़ावा मिल रहा है। आचार्य ने कहा कि वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए आचार्य कुलम द्वारा नई पद्धति तैयार की गई है। इस पद्धति के तहत 500 नए विद्यालय खोले जाएंगे और इन विद्यालयों में वैद्धिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए नए शिक्षक तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण बुधवार को होली महोत्सव पर भिड़ताना गांव में कन्या गुरुकुल के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर उनके साथ कालवा गुरुकुल के आचार्य राजेंद्र, आचार्य आत्मप्रकाश, गोरक्षा दल के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र आर्य, आचार्य समुद्धा, सतीश राज देशवाल, सुनील आर्य सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर गांव में जगह-जगह हवन भी किए गए और वैद्धिक पद्धति से होली का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि योग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए योग को पाठ्यक्रम का अनिवार्य विषय बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार के साथ बातचीत चल रही है और बहुत जल्द सरकार की तरफ से इस दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पाश्चात्य संस्कृति को काफी बढ़ावा मिला है और समाज में नैतिक मूल्यों में काफी गिरावट आई है। इसका कारण यह रहा है कि वैद्धिक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए गुरुकुलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक नहीं हैं। संसाधनों के अभाव के चलते पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को खत्म करने के लिए थोड़ा समय लगेगा।


आचार्य ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए कन्या गुरुकुलों की स्थापना की जा रही है। क्योंकि बेटियों को शिक्षित किए बिना समाज से कुरीतियों को खत्म करना संभव नहीं है। अगर बेटियां शिक्षित हो जाएंगी तो बहुत सी कुरीतियां तो स्वयं ही खत्म हो जाएंगी। क्योंकि कई प्रकार की कुरीतियां ऐसी हैं जो जागरूकता के अभाव में बढ़ रही हैं। आचार्य राजेंद्र तथा आत्मप्रकाश ने लोगों से वैद्धिक पद्धति से होली का पर्व मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed