{"_id":"57dd86344f1c1bf422d48450","slug":"yoga-champianship-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योग चैंपियनशिप: 250 स्टूडेंट्स ने दिखाए हैरान कर देने वाले योगासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग चैंपियनशिप: 250 स्टूडेंट्स ने दिखाए हैरान कर देने वाले योगासन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
Yoga Championship
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी चिदानंद के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सेक्टर-29 स्थित शिवानंद आश्रम में शनिवार को डिवाइन लाइफ सोसायटी की ओर से योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
इसमें ट्राइसिटी के विभिन्न स्कूलों से 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डिवाइन लाइफ सोसायटी की सचिव डॉ. रमनीक शर्मा ने बताया कि विजेताओं को सोसाइटी के प्रधान एफ लाल कांसल रविवार को पुरस्कृत करेंगे।
इस चैंपियनशिप में आठ वर्ष से लेकर 25 वर्ष की आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। चैंपियनशिप को चार ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में आठ से 10 वर्ष आयु वर्ग, दूसरे ग्रुप में 11 से 14 वर्ष, तीसरे ग्रुप में 15 से 18 वर्ष और चौथे ग्रुप में 19 से 25 वर्ष आयुवर्ग के लोग शामिल हुए।

बच्चों ने दिखाए हैरान करने वाले योगासन
Yoga Championship
- फोटो : अमर उजाला
8 से 10 आयु वर्ग की लड़कियों में ज्योति ने पहला स्थान हासिल किया जबकि निशा ने दूसरा और हश्मिता तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के 8 से 10 आयु वर्ग में अंशु ने पहला सहजप्रीत ने दूसरा और गुरनाम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 11 से 14 आयु वर्ग की लड़कियों में काजल ने पहला स्थान, ज्योति ने दूसरा और मलिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जबकि 11 से 14 आयु वर्ग के लड़कों में कपिल ने पहला, अंकित ने दूसरा और कार्तिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 15 से 18 आयु वर्ग की लड़कियों में जाह्नवी ने पहला, हेमा ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 15 से 18 आयु वर्ग के लड़कों में अभय ने पहला स्थान, दलीप सिंह ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान हासिल किया।
19 से 25 आयु वर्ग की लड़कियों में अमिता ने पहला, मेघा ने दूसरा और रोशनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि 19 से 25 आयुवर्ग के लड़कों में प्रभाकर ने पहला, परमजीत ने दूसरा और मनी औजला ने तीसरा स्थान हासिल किया।