{"_id":"57362c114f1c1bb756919eec","slug":"yoga-camp-punjab-university-yoga-camp-world-yoga-day-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में 22 मई से 21 जून तक योग ट्रेनिंग कैंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में 22 मई से 21 जून तक योग ट्रेनिंग कैंप
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में योगा टीचर्स का ओरियंटेशन कोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन भी 21 जून को दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुट गया है। पीयू ने यूटी प्रशासन को 21 जून को होने वाले मेगा शो के लिए 5 हजार स्टूडेंट और स्टाफ को तैयार करने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को पीयू एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. योगराज अंग्रीश की अध्यक्षता में योग शिविर को लेकर बैठक हुई।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीयू के सभी एनएसएस वालंटियर्स हिस्सा लेंगे। 18 मई को पीयू के फिजिक्स ऑडिटोरियम में शाम 5.30 बजे कार्यक्रम को लेकर मीटिंग बुलाई गई है। जानकारी के अनुसार 22 मई से 21 जून तक पीयू के क्रिकेट ग्राउंड में हर रोज एक घंटा योग की ट्रेनिंग दी जाएगी।
प्रोग्राम में हिस्सा लेने वालों को ही कैपिटल कॉम्पलेक्स में होने वाले मेगा शो में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन पीयू डायरेक्टर स्पोर्ट्स की देखरेख में होगा।