फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yellow Alert for Punjab by meteorological department

Punjab Weather: अगले चार दिन होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Sat, 29 Jul 2023 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 11:01 AM IST
सार

पंजाब में सुबह साढ़े आठ बजे तक अमृतसर में 10.8 एमएम की बारिश हुई, जबकि लुधियाना में 71.2, पटियाला में 53.0, एसबीएस नगर में 29.0, फिरोजपुर में 19.0, होशियारपुर में 44.5, फरीदकोट में 3.2, रोपड़ में 80.0 एमएम की बारिश हुई। शुक्रवार को दिन में प्रमुख तौर पर केवल बरनाला में 19.5 एमएम की बारिश हुई।  

विज्ञापन
Yellow Alert for Punjab by meteorological department
पंजाब में यलो अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने पंजाब में शनिवार से चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक शनिवार को सूबे के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बिजली चमकने के साथ बारिश पड़ेगी, जबकि रविवार, सोमवार व मंगलवार को कुछ जगहों पर बारिश होगी। जिससे पारे में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी
विज्ञापन


गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक पंजाब के कई जिलों में तेज बारिश के चलते पारे में 1.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे अधिक 35.6 डिग्री का तापमान अमृतसर का रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पंजाब में सुबह साढ़े आठ बजे तक अमृतसर में 10.8 एमएम की बारिश हुई, जबकि लुधियाना में 71.2, पटियाला में 53.0, एसबीएस नगर में 29.0, फिरोजपुर में 19.0, होशियारपुर में 44.5, फरीदकोट में 3.2, रोपड़ में 80.0 एमएम की बारिश हुई। शुक्रवार को दिन में प्रमुख तौर पर केवल बरनाला में 19.5 एमएम की बारिश हुई। वहीं पटियाला व लुधियाना में 4.0 व एसबीएस नगर में 5.0 एमएम की बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के बड़े शहरों में अमृतसर के अलावा लुधियाना का तापमान 30.4, पटियाला का 30.5, पठानकोट का 34.8, बठिंडा का 30.4, फरीदकोट का 32.0, गुरदासपुर का 32.0, जालंधर का 31.8 व रोपड़ का 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक रहा। सबसे कम 24.4 डिग्री बलाचौर का दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed