{"_id":"60662fd18ebc3ed94a218b4c","slug":"yashpreet-and-dharma-won-india-fashion-icon-award-chandigarh-news-pkl4089974122","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशप्रीत व धर्म ने जीता इंडिया फैशन आईकॉन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशप्रीत व धर्म ने जीता इंडिया फैशन आईकॉन अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। इंडिया फैशन आइकॉन अवॉर्ड का अंतिम चरण बुधवार शाम को ऑफलाइन माध्यम से शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। इसमें 79 चुने गए प्रतिभागियों ने टैलेंट व रैंप वॉक में हिस्सा लिया। इंडिया फैशन आइकॉन अवॉर्ड की सीनियर कैटेगरी में जसप्रीत कौर विजेता बनी और पुरुष कैटेगरी में धर्म वर्मा ने विजेता का खिताब हासिल किया। दूसरे स्थान पर पल्लवी सेठ व तीसरे स्थान पर अंकिता रही।
इंडिया फैशन आइकॉन अवॉर्ड के गुरबिंदर जस्सर ने बताया कि आज के समय में हर कोई नायाब दिखना चाहता है। फैशनपरस्त होना हम सब की आवश्यकता बन गया है, लेकिन फैशन की दुनिया में कॅरिअर बनाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। इंडिया फैशन आइकॉन अवॉर्ड एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर सीनियर कैटेगरी तक सभी को मौका मिलता है। मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल ने बताया कि हर उम्र के लोगों की छुपी हुई प्रतिभा को जनता के सामने लाना ही हमारा उद्देश्य है।
कोविड के कारण तीन में से दो चरण हुए ऑनलाइन
देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कोविड के कारण कुल 3 में से 2 चरण ऑनलाइन हुए। पहले चरण में दिल्ली, पंजाब, हिमाचल व हरियाणा से 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें उन्हें फेसबुक पर 2.75 लाख लाइक व 6.35 लाख व्यूज मिले। दूसरे राउंड में 175 चुने हुए प्रतिभागियों ने भाग लिया। उनकी वीडियो फेसबुक पर अपलोड की गई, जिस पर 1.23 लाख लाइक मिले।