फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Yash Pal Malik announced the movement in four steps

फिर भड़केगी आरक्षण की आग, जाट बोले- इस बार आरक्षण लेकर रहेंगे

Fri, 23 Dec 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांपला (रोहतक)
ब्यूरो/अमर उजाला, सांपला (रोहतक) Updated Fri, 23 Dec 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Yash Pal Malik announced the movement in four steps
- फोटो : File Photo
अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने चार चरणों में जाट आरक्षण आंदोलन की घोषणा की है। उनका कहना है कि इस बार जाट आरक्षण आंदोलन बिना मांगें मनवाए खत्म नहीं होगा। 29 जनवरी से पूरे प्रदेश में एक साथ शांतिपूर्वक धरने शुरू किए जाएंगे। 15 जनवरी को धरना स्थलों की सूची जारी की जाएगी। 
विज्ञापन


इससे पहले आठ जनवरी को यूपी के खरड़ में राष्ट्रव्यापी रैली होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जाट समाज के साथ वादाखिलाफी की है। इसका जवाब जाट समाज पंजाब और यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा को देगा। यह भी आरोप लगाया कि एक भाजपा सांसद भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। मलिक ने कहा कि आंदोलन को लेकर खाप नेताओं को न्योता भेजा जाएगा। मलिक शुक्रवार को सांपला में न्याय यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


रोहतक जिले के सांपला कस्बे स्थित छोटूराम संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से जाट न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस मौके पर यशपाल मलिक ने कहा कि प्रदेश के सभी 22 जिलों में घूमने के बाद न्याय यात्रा का समापन 21 जनवरी को हिसार में किया जाएगा। इस दौरान आंदोलन की रूपरेखा पर फीड बैक लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जनवरी से शुरू किये जाएंगे प्रदेश में जिलेवार धरने

Yash Pal Malik announced the movement in four steps
15 जनवरी को धरनास्थलों की सूची जारी होगी। उन्होंने कहा कि आरक्षण के लिए जाट समाज की ओर से दिए गए बलिदान को बेकार नहीं जाने देंगे। आरक्षण के लिए जाट समाज एकजुट है। इस बार जाट अपना हक लेकर रहेंगे। अगर सरकार ने दंगे कराने का प्रयास किया तो सफल नहीं होने देंगे। 

मलिक ने कहा कि फरवरी में आरक्षण के बाद सरकार से तीन बार वार्ता हुई। सरकार ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांगें पूरी कर दी जाएंगी, लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं की गई। अब मुख्यमंत्री जवाब दें कि उस वक्त उन्होंने मांगें मानने की हामी क्यों भरी? उन्होंने कहा कि सरकार के पास तीन-चार माह का वक्त है। उन्होंने कहा कि जाट समाज तीन बार धोखा खा चुका है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। मलिक ने कहा कि एक भाजपा सांसद प्रदेश में भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार उनके खिलाफ  कार्रवाई नहीं कर रही। जाट समाज पंजाब और यूपी के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि हाईकोर्ट में चल रहे जाट आरक्षण के केस में सही तरीके से पैरवी नहीं कर रही है।

सरकार हुई सजग
हरियाणा सरकार ने जाट नेताओं की आंदोलन की धमकी को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली है। गृह सचिव राम निवास ने कहा है कि प्रदेश में इस समय शांति का माहौल है, जिसे कायम रखा जाएगा। सरकार किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed