फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   y departments called workers PU

लॉकडाउन में सरकारी कार्यालय बंद, पीयू में कई विभागों ने काम पर बुलाए कर्मचारी

Sat, 22 Aug 2020 11:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
y departments called workers PU
चंडीगढ़। शहर में शनिवार व रविवार को लॉकडाउन लागू हो गया है। सभी सरकारी कार्यालय बंद किए गए हैं, बावजूद इसके पीयू के कई विभागों ने कर्मचारियों को काम पर बुलाया। इसको लेकर कर्मचारियों ने आक्रोश जताया, लेकिन विभागों ने कार्रवाई की धमकी दी। इसको लेेेकर कर्मचारियों ने डीसी समेत कई अधिकारियों को शिकायत की है।
विज्ञापन

कोरोना के लगातार हो रहे विस्तार के कारण शनिवार व रविवार को चंडीगढ़ में सभी दुकानें, मॉल, सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए हैं। लोगों की आवाजाही पर पाबंदी नहीं है। नियमानुसार पीयू भी बंद रही, लेकिन कई विभागों ने इस आदेश का पालन नहीं किया और कर्मचारियों को कार्यालय बुला लिया। कर्मचारियों ने पहले विरोध किया और उसके बाद उन्होंने काम किया। उन्होंने डीसी सहित कई अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि कोरोना किसी को भी हो सकता है, लेकिन पीयू में कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। विभाग के अध्यक्ष मनमाने तरीकों से अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। वह किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में जांच होनी चाहिए और नियमों का पालन करवाया जाए। बताया जाता है कि 70 से अधिक कर्मचारी कई विभागों में काम करते नजर आए। हालांकि पीयू के पास भी इसकी शिकायत पहुंची है। वह भी अपने स्तर से जांच करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed