फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   WWE Wrestling Championship wrestler Rao Prithvi Singh dies under suspicious circumstances

Haryana News: WWE के पहलवान की संदिग्ध हालात में मौत, मरने से पहले 59 सेकेंड का वीडियो भी बनाया

Wed, 06 Jul 2022 12:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Jul 2022 12:08 AM IST
सार

मंगलवार को दिल्ली के सरकारी अस्पताल में राव पृथ्वी सिंह का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पृथ्वी सिंह का शव गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। मंगलवार को गांव के स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
WWE Wrestling Championship wrestler Rao Prithvi Singh dies under suspicious circumstances
ग्रेट खली के साथ शुभम उर्फ राव पृथ्वी सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) रेसलिंग चैंपियनशिप के खिलाड़ी गांव पृथ्वीपुरा निवासी शुभम उर्फ राव पृथ्वी सिंह (24) की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वह सोमवार को उत्तम नगर में अपनी सात माह की बेटी से मिलने गया था लेकिन ससुरालवालों ने मिलने नहीं दिया। मरने से पहले उसने 59 सेकेंड का वीडियो बनाया है, जिसमें उसने ससुरालवालों और मकान मालिक को उसकी मौत का कारण बताया है। 

विज्ञापन


राव पृथ्वी सिंह लगभग 100 डब्ल्यूडब्ल्यूई की रेसलिंग चैंपियन में जीत चुका है। अकादमी के संचालक द ग्रेट खली के बेहद नजदीकी थे। मंगलवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के बहनोई जयप्रकाश ने बताया कि राव पृथ्वी सिंह जालंधर में रहता था। उसने 2020 में नोएडा निवासी सुरभि भाटिया से लव मैरिज की थी। 
विज्ञापन


अभी उसके एक सात माह की बेटी है। सुरभि वर्तमान में उत्तम नगर में रह रही है। पिछले 4-5 दिन से पृथ्वी सिंह का पत्नी से अनबन चल रहा था। वह सोमवार को अपनी बेटी से मिलने दिल्ली गया था। पत्नी के मायके वालों ने बेटी से मिलने नहीं दिया। इस दौरान सुरभि भाटी की मां, स्वयं तथा उसके भाई ने उसके साथ झगड़ा किया और बाद में किसी चीज में पृथ्वी सिंह को जहरीला पदार्थ खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



                                                                    विलाप करते परिजन।

परिजनों ने बताया कि पत्नी उससे शादी कर पैसे ऐंठने का प्लान था। पृथ्वी सिंह उसको एक से डेढ़ करोड़ रुपये दे चुका था। मंगलवार को दिल्ली के सरकारी अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पृथ्वी सिंह का शव गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। मंगलवार को गांव के स्वर्गाश्रम में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
 
मरने से पहले बनाया 59 सेकेंड का वीडियो
राव पृथ्वी सिंह की मौत से पहले उसने अपना 59 सेकेंड का वीडियो बनाया था। बाद में यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो गया है। रोते हुए कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय पेशेवर पहलवान आज अपनी बेटी से मिलने आया हूं लेकिन इन लोगों ने मिलने नहीं दिया। मेरे मरने का कारण इसकी बुआ, मां, सुरभि भाटी, विपिन भाटी हैं। मैं यूपी में गया तो वहां भी मुझे मेरी बेटी से मिलने नहीं दिया गया। इन सब ने मुझे मारा। मैं जिनके पास आया हूं, उसके मकान मालिक मुझे घुसने तक नहीं दे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed