{"_id":"7c54b7fcc91569555138c4fd80c6cbea","slug":"written-complaint-by-rohtak-sister-against-documentary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्यूमेंट्री के विरोध में रोहतक सिस्टर्स, बदनाम करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्यूमेंट्री के विरोध में रोहतक सिस्टर्स, बदनाम करने के आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 07 Jun 2015 10:43 AM IST
विज्ञापन
बस में कथित छेड़छाड़ मामले पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ दोनों बहनों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंची दोनों बहनों ने यह आवेदन डीएसपी पुष्पा खत्री को सौंपी है। पूजा ने बताया ने बताया कि डॉक्युमेंट्री हमारे खिलाफ बनाई गई और हमें बदनाम किया गया।
विज्ञापन
पूजा ने बताया कि डाक्युमेंट्री बनाने वाले व्यक्ति ने उल्टा यह आरोप लगा दिया है कि हमने उससे 20 हजार रुपये लिए हैं। पूजा ने बताया कि एसपी ऑफिस मुकदमा दर्ज कराने की सलाह के लिए गए थे।
विज्ञापन
नहीं मिली आयोग अध्यक्ष से
जिस वक्त दोनों बहनें एसपी ऑफिस पहुंची थी उसी दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल एसपी के चैंबर में रेप पीड़िता से संबंधित मामले में जानकारी ले रहीं थी। इंतजार के बावजूद दोनों बहनों से एसपी और आयोग की अध्यक्ष की मुलाकात नहीं हो पाई।