फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wrestler Vinesh Phogat Tweets amid controversy of WFI

WFI Dispute: विनेश फोगाट ने ओवरसाइट कमेटी के गठन पर उठाया सवाल, कहा- हमसे तो राय ही नहीं ली

Tue, 24 Jan 2023 05:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 24 Jan 2023 05:27 PM IST
सार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और पहलवानों के विवाद के बीच पहलवान विनेश फोगाट ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए। विनेश ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं। कुछ ही देर में उन्होंने दूसरा ट्वीट किया- मुकाम बड़ा हो तो हौसलों में बुलंदी रखना।

विज्ञापन
Wrestler Vinesh Phogat Tweets amid controversy of WFI
पहलवान विनेश फोगाट - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और पहलवानों के विवाद के बीच पहलवान विनेश फोगाट ने अब मामले में बनी ओवरसाइट कमेटी पर ही सवाल उठाया। विनेश फोगाट ने ट्वीट किया-हमें आश्वासन दिया गया था कि ओवरसाइट कमेटी के गठन से पहले हमसे परामर्श किया जाएगा। रेसलर बजरंग पूनिया ने भी ओवरसाइट कमेटी के गठन से पहले पहलवानों से परामर्श न लिए जाने पर दुख जताया है। 

विज्ञापन


इससे पहले विनेश फोगाट ने मामले में एक के बाद एक दो ट्वीट किए। विनेश ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं। कुछ ही देर में उन्होंने दूसरा ट्वीट किया- मुकाम बड़ा हो तो हौसलों में बुलंदी रखना।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी में शामिल खिलाड़ियों से हमें निष्पक्ष जांच की पूरी उम्मीद: महाबीर
भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए गठित कमेटी से फोगाट परिवार को निष्पक्ष जांच की उम्मीद है। द्रोणाचार्य अवॉर्डी और विनेश फोगाट के ताऊ एवं बजरंग पूनिया के ससुर पहलवान महाबीर फोगाट ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि मेरी कॉम की अध्यक्षता में गठित कमेटी को अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने बताया कि योगेश्वर दत्त जैसा नामी पहलवान इस कमेटी का हिस्सा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह कमेटी अपना काम निष्पक्षता से कर सरकार को मामले की सच्चाई से अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी ही दूसरे खिलाड़ी का शोषण जैसी पीड़ा को समझ सकता है और इस कमेटी में कई खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी के पास जांच के लिए एक माह का समय है और इस समय अवधि के बाद ही अगले कदम को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed