{"_id":"63cfa2241d708b46101c0503","slug":"wrestler-vinesh-phogat-tweets-amid-controversy-of-wfi-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"WFI Dispute: विनेश फोगाट ने ओवरसाइट कमेटी के गठन पर उठाया सवाल, कहा- हमसे तो राय ही नहीं ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
WFI Dispute: विनेश फोगाट ने ओवरसाइट कमेटी के गठन पर उठाया सवाल, कहा- हमसे तो राय ही नहीं ली
Tue, 24 Jan 2023 05:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 05:27 PM IST
सार
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और पहलवानों के विवाद के बीच पहलवान विनेश फोगाट ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए। विनेश ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं। कुछ ही देर में उन्होंने दूसरा ट्वीट किया- मुकाम बड़ा हो तो हौसलों में बुलंदी रखना।
विज्ञापन
पहलवान विनेश फोगाट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और पहलवानों के विवाद के बीच पहलवान विनेश फोगाट ने अब मामले में बनी ओवरसाइट कमेटी पर ही सवाल उठाया। विनेश फोगाट ने ट्वीट किया-हमें आश्वासन दिया गया था कि ओवरसाइट कमेटी के गठन से पहले हमसे परामर्श किया जाएगा। रेसलर बजरंग पूनिया ने भी ओवरसाइट कमेटी के गठन से पहले पहलवानों से परामर्श न लिए जाने पर दुख जताया है।
विज्ञापन
इससे पहले विनेश फोगाट ने मामले में एक के बाद एक दो ट्वीट किए। विनेश ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं। कुछ ही देर में उन्होंने दूसरा ट्वीट किया- मुकाम बड़ा हो तो हौसलों में बुलंदी रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी में शामिल खिलाड़ियों से हमें निष्पक्ष जांच की पूरी उम्मीद: महाबीर
भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए गठित कमेटी से फोगाट परिवार को निष्पक्ष जांच की उम्मीद है। द्रोणाचार्य अवॉर्डी और विनेश फोगाट के ताऊ एवं बजरंग पूनिया के ससुर पहलवान महाबीर फोगाट ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि मेरी कॉम की अध्यक्षता में गठित कमेटी को अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने बताया कि योगेश्वर दत्त जैसा नामी पहलवान इस कमेटी का हिस्सा है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह कमेटी अपना काम निष्पक्षता से कर सरकार को मामले की सच्चाई से अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी ही दूसरे खिलाड़ी का शोषण जैसी पीड़ा को समझ सकता है और इस कमेटी में कई खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी के पास जांच के लिए एक माह का समय है और इस समय अवधि के बाद ही अगले कदम को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा।