{"_id":"610bd09f8ebc3eba296a8afe","slug":"wrestler-ravi-dahiya-of-sonipat-wins-silver-medal-in-tokyo-olympic","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी गोल्ड की आस: रवि की हार से नाहरी में छाई मायूसी, पिता ने बढ़ाया हौसला, सरकार ने किया मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी गोल्ड की आस: रवि की हार से नाहरी में छाई मायूसी, पिता ने बढ़ाया हौसला, सरकार ने किया मालामाल
Thu, 05 Aug 2021 05:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:21 PM IST
सार
रवि की हार से उनके गांव नाहरी में मायूसी छा गई। हालांकि उनके पिता राकेश दहिया ने कहा कि हार जीत तो लगी रहती है।
विज्ञापन
मैच से पहले रवि के घर जुटे ग्रामीण।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के पहलवान रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीत लिया है। वे फाइनल में रूसी पहलवान से 7-4 से हार गए। फाइनल में रवि की हार से उनके गांव नाहरी में मायूसी छा गई। हालांकि उनके पिता राकेश दहिया ने कहा कि हार जीत तो लगी रहती है।
वहीं रवि दहिया की जीत के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि प्रदेश की खेल नीति के अनुसार उन्हें 4 करोड़ रुपये की नकद राशि मिलेगी। इसके अलावा क्लास वन की नौकरी और रियायती दर पर हुड्डा का एक प्लॉट मिलेगा। वहीं रवि के गांव नाहरी में आधुनिक सुविधाओं से लैस इनडोर रैसलिंग स्टेडियम बनाया जाएगा।
रवि ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पांचवें पहलवान हैं। रवि से पहले भारत की ओर से केडी जाधव, सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक ओलंपिक में पदक जीत चुके हैं। वहीं टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीम की शानदार जीत से टीम में शामिल खिलाड़ी मालामाल हो गए हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को एलान किया कि हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये और ग्रुप बी की नौकरी दी जाएगी। उन्हें खेल विभाग में सीनियर कोच के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा दोनों खिलाड़ियों को एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) प्लॉट रियायती दरों पर दिए जाएंगे। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। हॉकी टीम में सोनीपत के सुमित कुमार और कुरुक्षेत्र के सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।

He'll (Ravi Dahiya)be given class 1 category job & a plot of land, wherever he wants in Haryana,at 50% concession. An indoor stadium for wrestling will be constructed at his village Nahri. He'll also be given Rs 4 cr, as designated for silver medal winners, announces Haryana govt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 5, 2021