फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wrestler Babita will got marraige with Vivek suhag

दंगल फेम रेसलर बबीता फोगाट ने चुना अपना 'सुहाग', जानें कौन है और कैसे पहुंची शादी तक बात

Wed, 05 Jun 2019 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jun 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Babita will got marraige with Vivek suhag
बबीता फोगाट - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान एवं अर्जुन अवार्डी बबीता फोगाट शादी के बंधनों में बंधेगी। वे भारत केसरी विवेक सुहाग की जीवन संगिनी बनेंगी। बबीता ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। विवेक मूलरूप से झज्जर के गांव मातनहेल के रहने वाले हैं। फिलहाल परिवार सहित नजफगढ़ में रह रहे हैं। 

विज्ञापन


शादी की तिथि अभी तय नहीं हुई है। परिजनों की मानें तो नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में शादी समारोह हो सकता है। बबीता फोगाट द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फोगाट की दूसरे नंबर की बेटी हैं। बड़ी बेटी गीता फोगाट दो साल पहले पहलवान पवन सरोहा के साथ परिणय सूत्र में बंध चुकी हैं। वहीं, चचेरी बहन विनेश फौगाट ने गत साल ही जींद निवासी सोमबीर राठी के साथ सात फेरे लिए थे। 

विज्ञापन

Wrestler Babita will got marraige with Vivek suhag
बबीता फोगाट - फोटो : File Photo

विनेश की शादी के करीब साढ़े पांच माह बाद ही परिजनों ने बबीता के लिए भी जीवन साथी का चुनाव कर लिया है। झज्जर के मातनहेल निवासी विवेक सुहाग ने पिछले साल ही भारत केसरी का खिताब जीता था। उनके पिता जयसिंह सुहाग भी जाने-माने पहलवान रह चुके हैं। उनकी बबीता फोगाट के पिता एवं द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फोगाट के साथ काफी समय से जान-पहचान है। 

बबीता ओलंपिक जैसी बड़ी स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जबकि कॉमनवेल्थ व वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश को पदक भी दिलवा चुकी हैं। बबीता के भाई राहुल फोगाट ने बताया कि दोनों का रिश्ता परिजनों ने तय किया है। इसी साल दोनों सात फेरे ले लेंगे। बबीता और विवेक का रिश्ता तय होने पर परिजनों को बधाईयां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।

बबीता नेशनल चैंपियनशिप के लिए करेगी तैयारी 
बबीता के भाई राहुल फोगाट ने बताया कि बबीता फिलहाल चोटिल है। इस समय मधुबन पुलिस अकादमी में है। उन्होंने बताया कि बबीता का अगला लक्ष्य नेशनल चैंपियनशिप है। इसके लिए वह जल्द ही तैयारियां शुरू कर देंगी। उन्होंने बताया कि बबीता के घुटने में चोट लगी है और इससे उबरने का वह प्रयास कर रहीं हैं। मधुबन में ही वह अभ्यास कर रही हैं।

ये हैं बबीता की बड़ी उपलब्धियां 
2010 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2012 में ब्रांज मेडल विजेता। 2014 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल। 2016 ओलंपिक गेम में शिरकत की थी।  2018 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की सिल्वर मेडल विजेता 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed