फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Worrying about the New Year's party, people gathered to get the second dose

सता रही थी नए साल की पार्टी की चिंता, दूसरी डोज लगवाने उमड़ी जनता

Sat, 01 Jan 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Worrying about the New Year's party, people gathered to get the second dose
चंडीगढ़। शहर में बनाए गए 40 कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर शुक्रवार को टीका लगवाने वालों की लंबी कतार नजर आई। इस कतार में 90 प्रतिशत लोग दूसरी डोज लगवाने आए थे। देर रात 9 बजे तक लगभग 13000 लोगों को टीका लगाया गया। यह पिछले 4 महीने का एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण का आंकड़ा है। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ टीकाकरण देर रात 9 बजे तक चला। शनिवार-रविवार को भी सभी टीकाकरण केंद्र खुले रहेंगे, ताकि लोग टीका लगवा सकें। दूसरी डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 88.70 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि जो टीका लगवाने पहुंचे थे, उन्हें खुद की सुरक्षा से ज्यादा नए साल की पार्टी की चिंता सता रही थी, तभी तो लोग वैक्सीनेटरों से टीका लगाने की बजाय बस पोर्टल पर एंट्री करने का आग्रह करते नजर आ रहे थे, ताकि उन्हें मैसेज मिल जाए। स्थिति यह थी कि लाभार्थियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए कई केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाने पड़े। हालांकि, इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है, क्योंकि एक चेतावनी ने दूसरी खुराक न लगवाने वालों को टीकाकरण केंद्रों पर लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

कई लोगों की पार्टी की योजना पर पानी फिरा
प्रशासन की ओर से वीरवार को जारी आदेश में दोनों खुराक न लगवाने वालों के एक जनवरी की बजाय 31 दिसंबर से ही सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दोनों खुराक न लगवाने वाले जिन व्यक्तियों ने 31 दिसंबर की रात पार्टी करने की योजना बनाई थी, उनकी योजना पर पानी फिर गया। इस आदेश के बाद वे लोग होटलों और क्लबों में कॉल कर बिना टीका लगवाए उनके यहां प्रवेश मिलने संबंधी जानकारी लेते रहे, लेकिन सभी जगहों से उन्हें निराशा ही मिली। इसके बाद वे टीकाकरण केंद्रों की लाइनों में नजर आए। लंबी लाइनों में खड़े होने से बचने के लिए वे लोग दिनभर यहां-वहां जुगाड़ लगाते रहे, ताकि उन्हें जल्द से जल्द टीका लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 केंद्रों पर दिखी लंबी कतार
टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 और सभी सिविल अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में केंद्र संचालित करने के साथ 6 मोबाइल टीमों के माध्यम से भी लोगों को टीका लगाया। इन सभी जगहों पर टीका लगवाने वालों की लंबी कतार अंधेरा होने के बाद भी नजर आई।

टीका लगवाने वालों का आंकड़ा
31 दिसंबर- 12243
30 दिसंबर- 11500
29 दिसंबर- 10173
28 दिसंबर - 9184
27 दिसंबर- 8400
क्या कहते हैं अधिकारी
कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दूसरी डोज की अनिवार्यता को रखा गया है। जब तक शत प्रतिशत लक्षित आबादी को टीके की दोनों खुराक नहीं लगती, तब तक संक्रमण से मुकाबले की तैयारी अधूरी रहेगी। इसमें जनता का पूरा सहयोग चाहिए। -यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed