फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   world tourism day celebreation in chandigarh, kawwali function

‘छाप तिलक सब छीनी रे, मोसे नैना मिलाइके’

Tue, 30 Sep 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 30 Sep 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
world tourism day celebreation in chandigarh, kawwali function

सेक्टर-17 के प्लाजा में सोमवार शाम को जब अमीर खुसरो का प्रसिद्ध कलाम ‘छाप तिलक सब छीनी रे, मोसे नैना मिलाइके’ गूंजा तो हर कोई झूम उठा। उस्ताद कादर नियाजी और उनके साथियों की कव्वालियों पर दर्शक इतने भाव विभोर हुए कि लगातार तालियां बजाते रहें।

विज्ञापन


मौका था यूटी प्रशासन के पर्यटन विभाग की ओर से मनाए जा रहे विश्व पर्यटन सप्ताह-2014 के तहत सोमवार शाम को आयोजित किए गए शाम-ए-कव्वाली का। इस समारोह में यूटी के उपायुक्त मोहम्मद शाइन मुख्य अतिथि थे। यूटी के पर्यटन निदेशक और एसडीएम (साउथ) कशिश मित्तल भी इस मौके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन


कादर नियाजी और उनके साथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत ‘अल्लाह हू अल्लाह हू’ कव्वाली के साथ की। इसके बाद तो माहौल बनता गया और उन्होंने अपनी टीम के साथ एक के बाद एक कई कव्वालियां सुनाईं। उन्होंने जब लोकप्रिय कव्वाली ‘दमादम मस्त कलंदर’ सुनाई तो प्लाजा का पूरा माहौल ही बदल दिया। कादिर नियाजी, हैदर निजामी और हसन निजामी ने दर्शकों की कई फरमाइश भी पूरी की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रन फॉर टूरिज्म:
विश्व पर्यटन दिवस के तीसरे दिन की शुरुआत सोमवार को सुबह ‘रन फॉर टूरिज्म के साथ हुई। ओपन हैंड मॉन्यूमेंट से शुरू हुई दौड़ में शहर के सरकारी स्कूलों के साथ-साथ चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट और डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

यह दौड़ सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में संपन्न हुई। यूटी के पर्यावरण एवं वन निदेशक संतोष कुमार ने इस दौड़ को झंडा दिखाकर रवाना किया।

टूरिज्म क्विज:
गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में टूरिज्म क्विज का आयोजन किया गया जिसमें पर्यटन निदेशक कशिश मित्तल ने विजेता छात्रों को पुरस्कार दिए।

पहला पुरस्कार जीएमएसएसएस-16 के रौनी मंडल और पुरू शर्मा को मिला। इसी स्कूल के निर्मल शर्मा और अंजू शर्मा को दूसरा और जीएमएसएसएस-21 के अंशुमन और चंदन को तीसरा पुरस्कार मिला।

नुक्कड़ नाटक:
सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर राष्ट्रीय एकता पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित हुआ। सेक्टर-17 में आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता को देखने भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।


टूरिज्म वीक के अंतिम दिन मंगलवार को सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसके अलावा सेक्टर-42 स्थित गार्डन ऑफ पॉम में पेंटिंग प्रतियोगिता भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed