फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   World No-Tobacco Day, 729 villages of Punjab declared tobacco free

विश्व तंबाकू निषेध दिवसः पंजाब में 729 गांव तंबाकू मुक्त घोषित, सफलता के पीछे हैं ये खास प्रयास

Fri, 31 May 2019 10:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
World No-Tobacco Day, 729 villages of Punjab declared tobacco free
सांकेतिक तस्वीर

मोहाली के फेज-6 स्थित पंजाब हेल्थ सिस्टम एवं कारपोरेशन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को समागम करवाया गया। इसकी अध्यक्षता स्पेशल सेक्रेटरी हेल्थ-कम-मिशन डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब अमित कुमार ने की, जबकि डायरेक्टर फैमिली वेलफेयर डॉ. अवनीत कौर, नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर डॉ. रीटा भारद्वाज, स्टेट प्रोग्राम अफसर (नेशनल तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम) डॉ. निरलेप कौर विशेष तौर पर मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


प्रोग्राम अफसर डॉ. निरलेप कौर ने बताया कि पंजाब के 729 गांवों को अपने स्तर पर तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। राज्य के सभी जिलों में तंबाकू हेल्थ सेंटर स्थापित किए गए हैं, जिसमें मुफ्त काउंसिलिंग और मुफ्त दवाइयां जैसे कि बुपरोपियन, निकोटीन गमस और पैचस आदि को उपलब्ध करवाया गया है। इसी तरह सपाइरोमीटर और कार्बन मोनोऑक्साइड मोनीटर आदि भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन


23886 लोगों के काटे गए चालान
नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पंजाब ने तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम को प्रमुख एजेंडों में रखा गया है। राष्ट्रीय स्तर पर भी पंजाब की तरफ से उठाए जा रहे कदमों की सराहना की गई है। वर्ष 2018-19 के दौरान 23886 चालान काटे गए, जो सिगरेट व अन्य तंबाकू पदार्थों के एक्ट 2003 (कोटपा 2003) की अवमानना करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

World No-Tobacco Day, 729 villages of Punjab declared tobacco free
विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2019 - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब राज्य में पक्के तौर पर हुक्का व हुक्का बार को बैन कर दिया गया है। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री पंजाब की तरफ से बिल को असेंबली में मार्च 2018 में पास करवाया गया, जिसे सितंबर 2018 में नोटिफाई कर दिया गया। राज्य में बच्चों के साथ युवाओं को तंबाकू की चपेट से बचाने के लिए अन्य जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और तंबाकू का सेवन करने वालों को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल भी तंबाकू मुक्त
डायरेक्टर फैमिली वेलफेयर पंजाब डॉ. अवनीत कौर ने बताया कि पंजाब ऐसा राज्य है जहां युवाओं को ई-सिगरेट व कॉलेज/यूनिवर्सिटी के हॉस्टल को तंबाकू मुक्त घोषित किया है। दूसरी तरफ पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों व स्लम एरिया के युवाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

यह प्रोग्राम करवाए गए
कार्यक्रम के दौरान पोस्टर व रंगोली मुकाबले करवाए गए। इस दौरान माता साहिब कौर नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने तंबाकू के बुरे प्रभावों के बारे जागरूक किया। इस विशेष अवसर पर पंजाब भर में 15 अप्रैल से चलाए गए अभियान का समापन किया गया। इस अभियान के दौरान पंजाब के गांवों, स्लम, स्कूल व कॉलेजों में सेमिनार, वर्कशाप, पेंटिंग/लेखन/दौड़ मुकाबले करवाए गए। इस दौरान अर्बन स्लम में ओरल स्क्रीनिंग कैंप भी लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed