फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   world kabbadi cup final, pak team dispute

विश्वकप के फाइनल में पाक का ट्राफी लेने से इंकार

Sun, 21 Dec 2014 07:53 AM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, बादल(मुक्तसर)
जगदीश जोशी/अमर उजाला, बादल(मुक्तसर) Updated Sun, 21 Dec 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
world kabbadi cup final, pak team dispute

पांचवें कबड्डी विश्वकप के पुरुष वर्ग में भारत के जीतते ही पाकिस्तान की पूरी टीम विवाद पर उतर गई। पाकिस्तान टीम के कप्तान और खिलाड़ियों ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए मंच पर पहुंचकर इनाम की राशि और ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। साथ ही अगले विश्वकप में खेलने से इंकार कर दिया। बाद में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के मनाने पर पाक टीम ने पुरस्कार लिया।

विज्ञापन


पाकिस्तान टीम की ओर से भारतीय टीम के प्रबंधकों पर पाकिस्तान टीम की जीत के समय तीन मिनट का समय और बढ़ा देने और भारत की टीम के लीड करते ही टीम को विजेता घोषित करने समेत भारतीय खिलाड़ियों के शरीर पर तेल लगाकर खेलने का आरोप लगाया। यह आरोप लगाते हुए पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ी काफी भावुक हो उठे और उनके आंसू भी निकल आए। माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस मुलाजिम और सिक्योरिटी गार्डों ने तुरंत पाकिस्तान टीम अपनी सुरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

अगले वर्ष कबड्डी कप में न खेलने की घोषणा

world kabbadi cup final, pak team dispute

इस दौरान काफी देर तक अधिकारी पाकिस्तान टीम के कप्तान और खिलाड़ियों को समझाते रहे।

इस बीच पाकिस्तान टीम के कप्तान शफीक अहमत चिश्ती ने मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत अन्य अन्य मंत्रियों के सामने ही पक्षपात का आरोप लगाते हुए अगले वर्ष से कबड्डी विश्वकप में पाकिस्तान टीम के न खेलने की घोषणा करते हुए पुरस्कार लेने से भी मना कर दिया।

इस पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने पाक टीम के कप्तान चिश्ती, रेफरी मलिक सफदर को समझा-बुझाकर पुरस्कार की राशि और ट्रॉफी लेने को मनाया।

पाक कप्तान, टीम ने लगाया पक्षपात का आरोप

world kabbadi cup final, pak team dispute

कप्तान चिश्ती और रेफरी मलिक समेत खिलाड़ियों ने कहा कि उनकी टीम जब लीड कर रही थी, तब मैच का समय पूरा हो चुका था।

उस हिसाब से वह विजेता बन चुके थे। इसके बाद भारतीय टीम के प्रबंधकों ने मैच जारी रखा और ज्यों ही तीन मिनट बाद भारतीय टीम उनसे आगे आई तो मैच खत्म कर भारतीय टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।

यही नहीं, भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने खेल के समय तेल अथवा बाम आदि का प्रयोग किया, ताकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के हाथ फिसल जाएं। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने 45-42 के  अंतर से पाकिस्तान की टीम को फाइनल मैच में मात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed