फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   world kabaddi league season 2 in jalandhar, fifth day matches

वर्ल्ड कबड्डी लीग: पांचवा दिन, पंजाब टाइगर ने मिलवॉकी वुल्वस को दी मात

Fri, 07 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 07 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
world kabaddi league season 2 in jalandhar, fifth day matches
वर्ल्ड कबड्डी लीग
वर्ल्ड कबड्डी लीग के पांचवें दिन वीरवार को ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में दुधिया रोशनी के बीच दो मैच खेल गए। पहला मैच रॉयल ईगल्स यूएसए बनाम कैलिफोर्निया ईगल्स और दूसरा मैच मिलवॉकी वुल्वस बनाम पंजाब टाइगर में खेला गया।
विज्ञापन


रॉयल ईगल्स यूएसए और कैलिफोर्निया ईगल्स की टीमों के बीच खेला गया मैच जबरदस्त रहा। दोनों टीमों के धुरंधर खिलाड़ी एक-दूसरे पर बढ़त बनाने पर लगे रहे। आखिर में दोनों टीमों का मैच 51-51 अंक की बराबरी की टक्कर पर ही खत्म हुआ। दूसरा मैच मिलवॉकी वुल्वस बनाम पंजाब टाइगर में खेला गया। पंजाब टाइगर के धुरंधर खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मिलवॉकी वुल्वस को 55-47 के अंतर से पराजित कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान वर्ल्ड कबड्डी लीग के कमिश्नर कमलजीत सिंह हेयर, पीसीएस इकबाल सिंह संधू, सरबजीत सिंह हेयर, कुलविंदर सिंह हेयर और रणजीत सिंह टूट मौजूद थे। बुधवार को होने वाले वर्ल्ड कबड्डी लीग के दो मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिए गए थे। बुधवार को रॉयल ईगल्स यूएसए बनाम कैलिफोर्निया ईगल्स और वेंकूवर लाइंस बनाम खालसा वारियर्स में मैच खेला जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed