{"_id":"59bbca394f1c1b29688b4c39","slug":"world-kabaddi-league-2017-will-starts-from-24-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कबड्डी लीग 24 अक्तूबर से शुरू, जानिए कौन-कौन से देश लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड कबड्डी लीग 24 अक्तूबर से शुरू, जानिए कौन-कौन से देश लेंगे हिस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी वर्ल्ड कबड्डी लीग की शुरुआत 24 अक्तूबर को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होगी। लीग के कमिश्नर कमलजीत सिंह हेयर ने प्रेसवार्ता में कहा कि कबड्डी के सभी मैच दुधिया रोशनी के बीच रात को करवाए जाएंगे। 24 अक्तूबर से 9 नवंबर तक सभी मैच गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में होंगे। इसके बाद 11 नवंबर को सेमिफाइनल मैच और 12 नवंबर को फाइनल मुकाबला मोहाली के हॉकी स्टेडियम में करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस बार कबड्डी लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें कैलिफोर्निया इग्लस, रॉयल किंग, खालसा वारियर्स, पंजाब टाइगर, यूनाइटेड सिंह और मालवाकिस वाल्स शामिल हैं। कबड्डी सर्कल स्टाइल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान एवं कांग्रेस विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा कि इस कबड्डी लीग में इंग्लैंड, कनाडा, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड समेत कई देशों से खिलाड़ी भागेदारी करेंगे। लीग में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को डोप टेस्ट भी करवाएंगे।
बाजवा ने कहा कि कबड्डी खेल की पहचान अब पूरे विश्व में बनती जा रही हैं। उनका लक्ष्य है कि इस खेल को ओलंपिक गेम्स में भी शामिल किया जाए। इस लीग में जीतने वाले टीम को 50 लाख और उपविजेता टीम को 25 लाख की इनाम राशी से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सरब थियारा, सुरजीत सिंह टूट और हरप्रीत सिंह संधू भी मौजूद थे।
विज्ञापन
नहीं लेंगे पाकिस्तान खिलाड़ी हिस्सा
कबड्डी लीग के कमिश्नर और होटलियर कमलजीत सिंह हेयर ने कहा कि टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे। उनको इसमें शामिल नहीं किया गया हैं। रणवीर सिंह टूट ने कहा कि अगले साल लड़कियों के भी कबड्डी मैच करवाएंगे जाएंगे। इस बार भी लड़कियों के मैच करवाने का विचार किया था, मगर किसी कारणवश पूरा नहीं हो पाया।